Swara Bhaskar On Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी पर बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को लव जिहाद से जोड़ा है।
Swara Bhasker ReactSonakshi Sinha Zaheer Iqbal Marriage: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर अपने बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसे में इस समय फिल्म इंडस्ट्री में एक ट्रेंडिंग टॉपिक बना हुआ है वह हैं सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी। सोनाक्षी का पूरा परिवार इस शादी के खिलाफ नजर आ रहा है तो वहीं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली स्वरा भास्कर ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा को सपोर्ट करते हुए कहा है कि सोनाक्षी शादी करें या निकाह ये उनका फैसला है।
स्वरा भास्कर ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कपल की शादी को प्राइवेट बताया है। स्वरा भास्कर ने कहा, "ये लव जिहाद की बातें मेरे लिए भी कही जाती थी। ये सब गलत है। दो एडल्ट्स प्राइवेट लाइफ में क्या कर रहे हैं और क्या नहीं इससे किसी को कोई मतलब नहीं होना चाहिए।" स्वरा ने आगे करीना कपूर और सैफ अली खान का भी उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब सैफ अली खान और करीना कपूर ने शादी की उसके बाद उनके बच्चों के नाम को लेकर देश में जंग छिड़ गई।
यह भी पढ़ें : शादी से 5 दिन पहले आई बुरी खबर! मां- भाई ने लिया बड़ा फैसला, अब क्या करेंगी सोनाक्षी सिन्हा?
कनेक्ट साइट से बातचीत में स्वरा भास्कर ने कहा, "मॉडर्न इंडिया का सबसे बड़ा झूठ लव जिहाद है। जहां एक हिंदू लड़की मुसलमान लड़के शादी करती है तो अलग धर्म का कपल किसी न किसी शहर में वैलंटाइन्स डे पर पीटा भी जा सकता है और ये मुझ पर भी लागू होता है। कई एक्सपर्ट्स से मैंने अपनी शादी के समय भी राय मांगी गई थी, पर हम यहां 2 एडल्ट कपल की बात कर रहे हैं। वे साथ रहे या कोर्ट मैरिज करे इससे किसी को क्या मतलब होना चाहिए। यह सोनाक्षी की जिंदगी है उन्होंने अपना लाइफ पार्टनर खुद चुना है। यह उनका और उनके परिवार का मामला है। यह जो डिबेट चल रही है ये एकदम खराब है। इस देश में लोग दूसरों के काम में अपनी नाक घुसाते हैं। जो एक मूर्खता है।