बॉलीवुड

दीपिका के बाद अब Switzerland भी हुआ रणवीर सिंह का दिवाना! एक्टर के नाम पर शुरू कर दी ट्रेन

जो कोई भी स्विट्जरलैंड जाता है वो इसका दिवाना हो जाता है लेकिन इस बार स्विट्जरलैंड, रणवीर सिंह का दिवाना हो गया है
2 min read
May 06, 2018
ranveer singh
ranveer singh

पद्मावत स्टार रणवीर सिंह इन दिनों स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों की सैर कर रहे हैं। वैसे तो जो कोई भी स्विट्जरलैंड जाता है वो इसका दिवाना हो जाता है लेकिन इस बार स्विट्जरलैंड, रणवीर सिंह का दिवाना हो गया है। शायद यही कारण है कि उनके नाम से वहां एक ट्रेन की शुरुआत हुई है।

खुद शेयर की फोटो
एक्टर ने अपने इस टूर की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन फोटोज में रणवीर सिंह ट्रेन पर सवार होकर कुछ पोज देते दिखाई दे रहे हैं। ट्रेन में सवार होते ही रणवीर सिंह मस्ती के मूड में आ गए और ‘गदर’ फिल्म का गाना ‘घर आ जा परदेसी’ गाने लगे।रणवीर सिंह की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।

रणवीर ने किया ट्रेन का उद्घाटन
इस ट्रेन का नाम ‘रणवीर ऑन टुअर’ है। और यह यात्रियों को खास ट्रैवलिंग का अनुभव कराएगी। इस ट्रेन का उद्घाटन खुद रणवीर सिंह ने किया है। इसके बाद रणवीर सिंह ने ट्रेन पर सवार होकर कुछ पोज भी दिए थे।

विदेशों में भी फैन फॉलोईंग
साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म ‘बैंड बाजा बरात’ से फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता अबतक कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। रणवीर सिंह अपने अभिनय से फैन्स का दिल जीतने में कामयाब रहे हैं। यही कारण है कि भारत से लेकर विदेशो तक उनकी फैन फॉलोइंग का अंदाजा लगा पाना आसान नहीं है। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ में खिलजी के रोल के कारण रणवीर सिंह की जमकर तारीफ हुई थी।

काफी समय से रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की शादी की खबरें चर्चा में है।गॉसिप है कि रणवीर सिंह इस साल नवंबर माह में दीपिका के साथ शादी के बंधन में बंध सकते हैं, हालांकि दीपिका और रणवीर ने शादी की खबरों को लेकर कुछ भी नहीं कहा है।

Published on:
06 May 2018 11:55 am
Also Read
View All
‘कल से सोचना बंद’, अमिताभ बच्चन के पोस्ट पर CJP ने की संसद चलने की अपील, सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच चर्चा में मामला

क्या ‘3 इडियट्स’ बनने से पहले आमिर खान की हुई थी सोनम वांगचुक से मुलाकात? वीडियो आया सामने तो एक्टर के बयान पर उठे सवाल

‘रूपा-वुपा पर कुछ नहीं कहूंगी’, गोविंदा की फिल्म पर बोलीं पत्नी सुनीता आहूजा- सिर्फ मेरी और मेरे बेटे की बात करो

Sonam Wangchuk की भूख हड़ताल के सवाल को इग्नोर करना विवेक ओबेरॉय पर पड़ा भारी, जमकर निशाना साध रहे लोग

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरी आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव, सरकार के ‘मौन’ को बताया अमानवीय