बॉलीवुड

फेमस एक्ट्रेस ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे पंखे और कूलर, मुंबई में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर

तापसी पन्नू ने जरूरतमंदों के लिए बढ़ाया मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों पंखे और कूलर दिए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Apr 2025, 5:00 PM IST
Taapsee Pannu
Taapsee Pannu

Taapsee Pannu: मुंबई में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस बीच झुलसती गर्मी से निपटने के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू ने राहत पहुंचाने के लिए एक सराहनीय कदम उठाया है। उन्होंने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को पंखे और वाटर कूलर बांटे हैं। इस नेक कार्य में तापसी (Taapsee Pannu) ने एक फाउंडेशन के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद की।

तापसी पन्नू: पहल से मैं प्रभावित हूं और इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं

Taapsee Pannu Post

नेक काम कर खुश हुईं अभिनेत्री (Taapsee Pannu) ने बताया, "हम अक्सर पंखे या कूलर जैसी बुनियादी सुविधाओं को हल्के में लेते हैं, लेकिन बहुत से लोगों के लिए, खासकर इस असहनीय गर्मी में हल्की हवा भी एक आशीर्वाद की तरह होती है। इस पहल से मैं प्रभावित हूं और इसका हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं। यह सिर्फ देने के बारे में नहीं है - यह लोगों के साथ खड़े होने, उनके दर्द को समझने और उन्हें कम करने के लिए जो कुछ भी हम कर सकते हैं, करने के बारे में है।"

एक्ट्रेस की अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म 'गांधारी' की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में इश्वाक सिंह, लेखिका कनिका ढिल्लों और निर्देशक देवाशीष मखीजा की तस्वीरों को पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने बताया था कि इस फिल्म के लिए उन्होंने खूब मेहनत की।

कनिका ढिल्लों के साथ तापसी पन्नू कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। 'गांधारी' दोनों की साथ में छठी फिल्म है। दोनों साथ में 'मनमर्जियां', 'हसीन दिलरुबा' और 'फिर आई हसीन दिलरुबा' जैसी फिल्मों में नजर आई हैं।

Updated on:
13 Apr 2025, 5:00 PM IST
Published on: