14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तानी फैन ने ‘धुरंधर’ एक्टर संजय दत्त को गिफ्ट किया गोल्ड-प्लेटेड फोन, जानिए क्या है इसकी कीमत

Pakistani Influencer Gifts Gold iPhone to Sanjay Dutt: दुबई में पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को सोने की परत चढ़ा कस्टमाइज्ड फोन गिफ्ट किया। दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फोन की कीमत उड़ा देगी आपके होश।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 14, 2026

Pakistani Influencer Gifts Gold iPhone to Sanjay Dutt

‘धुरंधर’ एक्टरसंजय दत्त को पाकिस्तानी फैन का खास तोहफा। (फोटो सोर्स: IMDb and nichelifestyle)

Pakistani Influencer Gifts Gold iPhone to Sanjay Dutt: बॉलीवुड एक्टर और धुरंधर में एसपी चौधरी के जबरदस्त किरदार में नजर आने वाले संजय दत्त को हाल ही में दुबई में एक फैन ने बहुमूल्य और शानदार तोहफा दिया। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर्सनैलिटी और इन्फ्लुएंसर काशिफ जमीर ने उनको सोने की परत चढ़ा हुआ कस्टमाइज्ड iPhone 17 गिफ्ट किया। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात और गिफ्ट का वीडियो वायरल हो रहा है।

पाकिस्तानी इन्फ्लुएंसर ने संजय दत्त को गिफ्ट किया गोल्ड-प्लेटेड फोन (Pakistani Influencer Gifts Gold iPhone to Sanjay Dutt)

रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त और काशिफ जमीर की ये मुलाकात दुबई में हुई, जहां इन्फ्लुएंसर ने खुद एक्टर को ये लग्जरी फोन बतौर गिफ्ट दिया। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में दोनों एक-दूसरे का गर्मजोशी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में जमीर ने संजय दत्त को प्यार से गले लगाया और उनके गाल पर किस भी किया।

इसी वायरल वीडियो में काशिफ खास तौर पर डिजाइन किये गए और सोने की परत चढ़ा हुआ आईफोन संजय दत्त को देते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही वो ये भी बोलते हुए नजर आ रहे हैं कि इसे खास तौर पर संजय दत्त के लिए ही बनाया गया था। इतना ही नहीं उन्होंने फोन के साथ-साथ संजय की पत्नी के लिए एक महंगा ज्वेलरी सेट भी दिया।

बता दें कि ये वीडियो इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल चुके हैं और यूजर्स इस पर चर्चा भी कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि काशिफ जमीर सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपनी लैविश लाइफस्टाइल का प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं। इन्फ्लुएंसर काशिफ जमीर अक्सर अपनी लग्जरी कारों, महंगे उपहारों और मशहूर हस्तियों से मुलाकातों के वीडियो अपने अकाउंट से पोस्ट करते हैं, जो फॉलोअर्स के बीच वायरल हो जाते हैं।

क्या है इस गोल्ड प्लेटेड iPhone की कीमत (Gold-Plated iPhone Price)

इस गोल्ड प्लेटेड Apple iPhone 17 की कीमत आमतौर पर 1,82,900 रुपये से लेकर 1,43,00,000 रुपये तक या इससे ज्यादा होती है। इसके अलावा इस तरह के कस्टमाइज्ड फोन की कीमत इसमें इस्तेमाल किए गए सोने की मात्रा और हीरे या दूसरे रत्नों की कीमत पर निर्भर करती है। बता दें कि इस तरह के फोन का लग्जरी कस्टमाइजेशन थर्ड-पार्टी कस्टमाइजर द्वारा तैयार किया जाता है।

'धुरंधर' और धुरंधर 2 में एसपी चौधरी के किरदार में संजय दत्त

पिछले साल रिलीज हुई बहुचर्चित फिल्म धुरंधर में संजय दत्त ने रियल लाइफ कैरेक्टर एसपी चौधरी का किरदार निभाया है। आने वाली 19 मार्च को फिल्म का सीक्वल 'धुरंधर- द रिवेंज' रिलीज होने वाला है, जिसमें आगे की कहानी में एसपी चौधरी के किरदार का खौफनाक रूप नजर आने वाला है।