
नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) आजकल अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में बॉलीवुड में अभिनेत्रियों को मेल एक्टर से कम फीस मिलने पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया था। अब तापसी हिंदी भाषा को लेकर ट्रोल हो गई हैं। दरअसल हाल ही में तापसी पन्नू इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में पहुंची थी। जंहा उन्होंने वीमन इन लीड सेशन पर खुलकर अपनी राय रखी लेकिन इस दौरान उनके अंग्रेजी भाषा में बात करने पर एक शख्स ने आपत्ति जता दी।
तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) जब इंग्लिश में बात कर रही थी तो एक शख्स ने कहा कि हिंदी में बोलिए। इस पर तापसी ने बेबाकी से बोलते हुए कहा- मैं हिंदी में बात कर सकती हूं। लेकिन क्या यहां सबको हिंदी समझ आएगी। मैं साउथ इंडियन एक्ट्रेस भी हूं, तो मुझे तमिल और तेलुगू में भी बात करनी चाहिए। तापसी का ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनका ये जवाब सुनकर ऑडियंस ने उनके लिए खूब तालियां भी बजाईं।
वहीं ट्टिटर पर भी यूजर उनके फेवर में उतर आए। तापसी ने एक ट्रोलर को करारा जवाब देते हुए लिखा- एलीट भाषा नहीं, बल्कि सोच बनाती है। जिसपर सभी ने तापसी (Taapsee Pannu) के बेबाक अंदाज के लिए उनकी खूब तारीफ की है। एक यूजर ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा- मैम हम आपके साथ हैं। वहीं, दूसरे फैन ने लिखा- क्या जबरदस्त जवाब था.. ट्रोल्स को ही खत्म कर दिया। रिसेन्टली तापसी पन्नू की फिल्म 'सांड की आंख' (Saand Ki Aankh) रिलीज हुई थी जिसके लिए उन्हें बहुत सराहा गया था। अब वो फिल्म 'थप्पड़' (Thappad) में भी दिखाई देंगी।