बॉलीवुड

जब 12 साल की तब्बू को देखकर इस सुपरस्टार ने कर लिया था यह फैसला

टेलेंटेड एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) पिछले 3 दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा रही हैं। उनके डेब्यू की कहानी कम ही लोग जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 3 May 2022, 10:55 AM IST
tabu

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री तबस्सुम फातिमा हाशमी, उर्फ तब्बू (Tabu) को भला कौन नहीं जानता। अभिनेत्री तब्बू, शबाना आजमी की भतीजी और फराह नाज की बहन हैं। 4 नवंबर 1971 में एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार में जन्मीं तब्बू ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। डेब्यू की कहानी कम ही लोग जानते हैं। तब्बू ने बतौर बाल कलाकार फिल्मी सफर की शुरूआत की थी। तब्बू ने लगभग हर सुपरस्टार के साथ काम किया है।

3 दशक से इंडस्ट्री पर राज करने वाली अभिनेत्री को हिदींं सिनेमा के सुपरस्टार ने देवानंद ने पहली बार देखते ही मन ही मन उन्हें ब्रेक देने का विचार कर लिया था। दरहसल देव आनंद (Dev Anand) के एक जानने वाले तब्बू की फैमिली को जानते थे। उन्होंने ही तब्बू की फैमिली को बताया कि अपनी बड़ी बेटी के लिए देव साहब से बात कर लीजिए। लेकिन देवानंद साहब ने फराह की जगह तब्बू को चुना...

देव आनंद ने अपने खर्चे पर बुलाया तबु के परिवार को मुंबई
देव आनंद (Dev Anand) ने उस जानने वाले के जरिए फराह नाज (Farah Naaz) के परिवार को अपने खर्चे पर मुंबई बुलाया। फराह से मिलने के बाद देव आनंद ने उन्हें अपनी अगली फिल्म से लॉन्च करने का मन बना लिया। लेकिन उसी दौरान यश चोपड़ा (Yash Chopra) भी अपनी फिल्म ‘फासले’ के लिए नई हीरोइन ढूंढ रहे थे। इस फिल्म से वो सिंगर महेंद्र कपूर के बेटे रोहन कपूर को ब्रेक देने वाले थे। यश चोपड़ा और देव आनंद अच्छे दोस्त थे। उन्होंने फराह को अपनी फिल्म में लेने के लिए देव आनंद से बात की और वो मान गए।

ऐसे हुई तबु की फिल्मों में एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्सर देव आनंद (Dev Anand) फिल्मों की कहानी लिखने के लिए महाबलेश्वर के एक होटल में जाते थे। वहां पहुंचकर तीन दिन में ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘हम नौजवान’ की कहानी लिख दी। उन्होंने तब्बू के माता-पिता से बात की और कहा कि एक बोल्ड सब्जेक्ट है, जिसमें तब्बू को कुछ बोल्ड सीन देने होंगे। तब्बू के परिवार वाले देवानंद को इंकार नहीं कह सके। आपको बता दें 12 साल की तब्बू को देखते ही देवा आनंद साहब ने उनको ध्यान में रखते हुए एक स्क्रिप्ट लिख डाली। दरहसल देवा आनंद साहब एक अपनी नई फिल्म के लिए नए चेहरे की तलास में थे।

Published on: