बॉलीवुड

अजय देगवन को लेकर तब्बू ने दिया ये बड़ा बयान

अजय देगवन को लेकर तब्बू ने दिया ये बड़ा बयान, सुनकर आप भी हो जाएंगे कायल....
2 min read
• •
Updated: 20 Oct 2017, 9:41 AM IST
Tabu
Tabu

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तब्बू का कहना है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में फेमस होने नहीं आई हैं। तब्बू ,रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में अहम किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 20 अक्टूबर यानी आज रिलीज हो ने जा रही है। तब्बू ने बताया कि वह हमेशा ही अपने काम को लेकर काफी पैशनेट रही हैं। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में आने की वजह उनके लिए कभी भी ये नहीं रही कि वह यहां आकर फेमस होना चाहती थीं। चूंकि उन्हें काम को लेकर जूनून रहा है, इसलिए वह यहां आना चाहती थीं।

तब्बू ने कहा , 'मैं हमेशा से प्राइवेट पर्सन रही हूं। मुझे कभी भी अटेंशन पसंद नहीं आया है। मुझे अपनी जिंदगी को गार्ड करना ही पसंद है। मैं लकी हूं कि मुझे गुलजार, राजीव मेनन और साथ ही कई ऐसे लोगों से मिलने का मौका मिला, जिन्होंने मेरी जर्नी को अछ्वुत बनाया। मेरे लिए यही बहुत है कि मैं अपनी हर फिल्म से ग्रो कर रही हूं और हर फिल्म से मुझे आगे बढऩे का मौका मिल रहा है। द नेमसेक ने मेरे लिए नए रास्ते खोल दिए। लाइफ ऑफ पाई में भी मैं जिस तरह से अपने किरदार को निभाना चाहती थी, मैंने निभाया है। मेरे लिए वही महत्वपूर्ण भी है कि मैं अपने कैरक्टर को किस तरह से न्याय करके निभा पाऊं। मैं आगे भी अपने मन मुताबिक किरदार ही निभाती रहना चाहूंगी।'

अजय के साथ इसलिए फिल्में करना चाहती हैं तब्बू
अजय देवगन और तब्बू की दोस्ती जग-जाहिर हैं। दोनों ने 'तक्षक', 'हकीकत', 'विजयपथ', 'दृश्यम' जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और अब दीपावली के मौके पर रिलीज होने वाली फिल्म 'गोलमाल अगेन' में दोनों फिर एक साथ दिखेंगे। अजय के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में तब्बू कहती हैं कि वह अजय देवगन के साथ किसी भी फिल्म के लिए ना नहीं कहेंगी क्योंकि अभिनेता के साथ उनका तालमेल अच्छा है।

तब्बू ने कहा, 'अजय और मैं बचपन के दोस्त हैं। उनके साथ काम करना हमेशा फायदेमंद रहता है। मैं अजय के साथ किसी भी फिल्म के लिए ना नहीं कहूंगी।' उन्होंने कहा, 'अगर वह कभी निर्देशक या प्रोड्यूसर के तौर पर मुझे कुछ पेशकश देंगे तो मैं निश्चित तौर पर वह करुंगी। हम लव रंजन (प्रोड्यूसर) की फिल्म में फिर से साथ काम कर रहे हैं और अजय तथा हर किसी को लगता है कि मैं इस फिल्म के लिए सही पसंद हूं।'