तब्बू (Tabu) आज अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबा सफर तय किया है, लेकिन आज भी उनके फैंस उनके असली पहचान से अंजान हैं। आज भी ज्यादातर लोगों को उनका असली नाम नहीं जानते, लेकिन आज इस राज से पर्दा उठ जाएगा।
साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) आज यानी 4 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। तब्बू का जन्म 4 नवंबर 1971 को हैदराबाद के तेलंगाना में हुआ था। उन्होंने इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है। तब्बू ने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ कई साउथ फिल्मों में भी अपने दमदार अभिनय का जादू चलाया है। तब्बू ने इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। तब्बू ने बेहद कम उम्र में अपने करियर की शुरूआत की थी और साथ ही अपने जबरदस्त अभिनय से अपनी अलग पहचान बनाई है। आज भी तब्बू इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। उनको हाल में कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म 'भूल भूलैया 2' में देखाया गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
फिल्म में तब्बू ने अपने अभिनय के लोगों का दिल जीत लिया था। तब्बू आज भी लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं, लेकिन आज भी उनके फैंस उनके असली नाम के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं रखते हैं, लेकिन उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके असली नाम के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, तब्बू का असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी (Tabassum Fatima Hashmi) है।
जी हां, ये काफी चौंकाने वाला है। तब्बू ने अपने करियर की शुरूआत साल 1980 में आई फिल्म 'बाजार' से किया था, जिसमें उनका किरदार काफी छोटा था। वहीं सोलो एक्ट्रेस के तौर पर तब्बू ने अपने करियर की शुरूआत तेलगु फिल्म 'कुली नं 1' से की थी। इसके बाद उन्होंने 'पहला पहला प्यार' से बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरूआत की, जहां उनको फैंस का बेहद प्यार और पहचान मिली।
यह भी पढ़ें: इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की कम उम्र के पुरुषों से शादी! इस कपल को देख तो उड़ जाएंगे होश
बता दें कि तब्बू ने अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतने के साथ-साथ कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए, जिनमें उनकी फिल्म 'माचिस' और 'चांदनी बार' जैसी फिल्मों के नाम शामिल है, जिसके लिए तब्बू को बेस्ट एक्ट्रेस के लिए 2 राष्ट्रिय फिल्म अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही उन्हें 6 बार फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया।
इतना ही नहीं तब्बू को 4 बेस्ट एक्ट्रेस का क्रिटिक्स अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है, जो उनकी फिल्म 'विरासत', 'हु तु तु', 'अस्तित्व' और 'चीनी कम' के लिए और 1 फिल्म 'हैदर' के लिए दिया गया था। साथ ही इनमें एक फिल्मफेयर अवार्ड (साउथ फिल्म) और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस तेलगु फिल्म के लिए शामिल है।
यह भी पढ़ें: 'मैंने प्यार किया’ के सेट पर जब Slaman Khan की इस हरकत से परेशान होकर Bhagyashri ने कह दिया था - 'दूर रहो, हमारे बारे में बातें बनने...'