मुंबई एयरपोर्ट पर तिरंगा लिए स्पॉट हुए तैमूर अली खान मां करीना कपूर खान के साथ जा रहें हैं चंड़ीगढ़
नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार किड्स की बात हो और तैमूर अली खान (taimur ali khan) बात ना हो तो ऐसा हो ही नहीं सकता है। तैमूर अली की हर चीज़ को मीडिया कैप्चर करती है। जितने बॉलीवुड के स्टार सुर्खियों में नहीं रहते उससे कई ज्यादा तो तैमूर सोशल मीडिया पर दिखाई देते हैं। वहीं एक बार फिर तैमूर अपने क्यूट अंदाज में मां करीना के साथ स्पॉट हुए।
जी हां, कुछ समय पहले ही तैमूर और करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान तैमूर हाथ में झंडा लिए मां करीना के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आए। हाथों में दो झंडे लिए तैमूर बड़े खुश दिखाई दे रहे थे। उनका मूड में काफी अच्छा दिखाई दिया। आपको बता दें कि इससे पहले तैमूर को गुस्सा करते हुए स्पॉट किया गया था।
आपको बता दें कि दरअसल में करीना कपूर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के लिए चंढ़ीगढ़ गई हैं। इस फिल्म में करीना और आमिर खान जोड़ी फिर से एक बार दर्शकों को देखने को मिलेगी।