बॉलीवुड

लॉकडाउन के बीच पहली बार टीवी पर लाइव नजर आए तैमूर अली खान, पापा सैफ के साथ पूछने लगे सवाल

तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का हुआ टीवी डेब्यू पहली बार पापा सैफ (Saif Ali Khan) के साथ टीवी पर दिखाई दिए तैमूर लाइव इंटरव्यू (Live Interview) के दौरान तैमूर पूछने लगे सवाल
2 min read
Mar 27, 2020
822479-taimur-ali-khan-ice-cream.jpg
,,

नई दिल्ली | कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते हर कोई अपने घरों में कैद है लेकिन मीडिया जगत के कर्मचारी अपना कर्तव्य निभाते हुए अपना काम कर रहे हैं। भले ही कोई सेलिब्रिटी अपने घर से बाहर नहीं निकल सकता लेकिन घर से लाइव इंटरव्यू जरूर कर सकता है। हाल ही में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने एक न्यूज चैनल पर लाइव इंटरव्यू दिया लेकिन उसी दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसपर यकीन कर पाना मुश्किल है। दरअसल सैफ लाइव इंटरव्यू दे रहे थे कि तभी तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) वहां आ गए और उनकी गोद में बैठ गए। ऐसा पहली बार हुआ जब तैमूर लाइव टीवी पर दिख बोल रहे थे।

सैफ अली खान चैनल की न्यूज एंकर से बात कर रहे थे कि तभी तैमूर का दीदार हो गया। तैमूर इंटरनेट सेंशन हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते फैंस को उनकी झलक हर रोज़ देखने को नहीं मिल रही है ऐसे में तैमूर का लाइव टीवी में दिखना किसी ट्रीट से कम नहीं। इसे तैमूर का टीवी डेब्यू कहा जाए तो गलत नहीं होगा। तैमूर टीवी पर सुपरहीरो हल्क के मास्क के साथ दिखाई दिए उसके बाद उन्होंने एंकर से पूछा कि आप कहां हो। कुछ देर के लिए तैमूर अपनी क्यूटनेस दिखाने के बाद वहां से चले गए और सैफ ने इस दौरान तैमूर की बहुत सारी खूबियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तैमूर बहुत पॉजिटिव हैं, हमेशा हर तरफ अच्छा माहौल बनाकर रखते हैं।

सैफ अली खान ने कहा कि वो बहुत खुशनसीब हैं कि तैमूर उनके घर पर हैं, वो बहुत सकारात्मक रहते हैं। बता दें कि करीना कपूर खान तैमूर की फोटोज़ अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने बाथरोब में उनकी फोटो पोस्ट की थी। इसके अलावा वो पेड़ लगाते हुए भी दिखाई दिए थे।

Published on:
27 Mar 2020 01:53 pm