
करीना कपूर और सैफ अली खान के ढाई साल के बेटे तैमूर अली खान जन्म से ही सोशल मीडिया के सेसेंशन बने हुए हैं। पापुलैरिटी के मामले में तैमूर अपनी मॉम और डेड को मात देते नजर आ रहे हैं। जन्म से लेकर आज तक शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जिस दिन तैमूर की फोटो इंटरनेट पर वायरल नहीं हो। अब उनकी एक ओर लेटेस्ट तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर उनके फैंस कायल हो रहे हैं।
तैमूर ने नानी के बिताई छुट्टी
रिपोट्र्स के मुताबिक, हाल ही में तैमूर बीते संडे छुट्टी बिताने के लिए नानी बबिता कपूर के घर अपनी मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ पहुंचे थे और उनकी इस दौरान की उनकी काफी तस्वीरें वायारल हो रही हैं। यहां पर तैमूर ने कैमरे के समाने पोज देते भी नजर आ रहे हैं। वहीं उनके मम्मी-पापा तस्वीरों में काफी खुश लग रहे हैं।
ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट टीशर्ट में दिखे तैमूर
बता दें कि तैमूर की मां बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना ने इस दौरान ब्लैक ट्राउजर और वाइट टीशर्ट नो मेकअप लुक अपनाया था। इस दौरान की उनकी कई तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।