बॉलीवुड

शाहरुख- सैफ के बेटे ने मनाई गणेश चतुर्थी तो सोशल मीडिया पर मचा बवाल, लोगों ने कहा खान…

हाल में तैमूर अली खान की एक और मजेदार वीडियो सामने आई है जिसमें वह अपने मामा आदर जैन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

2 min read
Sep 19, 2018
taimur ali khan video having fun with mama aadar jain

बॅालीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं। तैमूर आज देश के सबसे चहीते स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो लगातार सुर्खियां बटोरती हैं। हाल में तैमूर अली खान की एक और मजेदार वीडियो सामने आई है जिसमें वह अपने मामा आदर जैन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। पर इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी करने लगे। लोगों का कहना है कि खान होने के बाद भी हिंदुओं का त्यौहार मनाना ठीक नहीं। इससे पहले शाहरुख खान के बेटे अबराम खान की गणेश चतुर्थी के मौके पर आई तस्वीर पर लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था।

View this post on Instagram

Taimur’s Day Out

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain) on

इस वीडियो में आदर तैमूर को फुटबाल वाले खिलौने से खिला रहे हैं, और उस दौरान तैमूर भी काफी खुश दिखाई दे रहे हैं। बता दें ये वीडियो गणेश पूजा के दौरान का है। उस वक्त करीना कपूर खान भी वहां मौजूद थीं। आदर ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें पहली तस्वीर में मामा आदर और भांजा तैमूर दिख रहे हैं वहीं दूसरी तस्वीर में करीना कपूर खान, बुआ रीमा जैन और तैमूर सहित परिवार के अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

Ganpati Bappa Morya! 🙏

A post shared by Aadar Jain (@aadarjain) on

लगता है तैमूर को फुटबॅाल खेलना बेहद पसंद है। कुछ दिन पहले भी तैमूर अपने पिता सैफ अली खान के साथ फुटबॅाल खेलते नजर आए थे। उस दौरान दोनों बाप-बेटे की क्यूट तस्वीरें सामने आई थी। इसी के साथ आजकल तैमूर प्ले स्कूल भी जाते हैं। तैमूर की अबतक की आई वीडियोज और फोटोज देख ऐसा लगता है कि वह काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। वह जब भी कैमरा देखते हैं खिलखिला उठते हैं।

अगर करीना और सैफ की बात करें तो इन दिनों सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'हंटर' में व्यस्त हैं वहीं इन दिनों करीना, तैमूर की परवरिश में लगी हैं। वह हाल में फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में दिखाई दी थीं और अब जल्द ही करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जाह्नवी कपूर, भूमि पेडनेकर और विक्की कौशल भी मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे।

ये भी पढ़ें

सलमान पहुंचे जयपुर के NGO, बच्चों ने तोहफे में दिए 50 रुपये
Updated on:
19 Sept 2018 10:55 am
Published on:
19 Sept 2018 10:52 am
Also Read
View All