
सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली जन्म के बाद से ही अपनी खूबसूरती से लोगों को अटै्रक्ट कर रहे हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उनके फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाते हैं। अभी तैमूर महज 2 साल और कुछ महीनों के ही हुए हैं। स्कूल जाना भी शुरू नहीं किया है, इस बीच खबर आ रही हैं कि तैमूर अपनी मॉम करीना कपूर की आगामी फिल्म 'गुड न्यूज' से फिल्मी डेब्यू करने जा रहे हैं। बीते दिनों ऐसी खबरें आई थीं कि तैमूर के नाम की डॉल और उनके नाम की कुकीज मार्केट में आ चुकी हैं
10 मिनट का होगा कैमियो अपियरेंस
रिपोट्र्स के मुताबिक, करीना कपूर की फिल्म 'गुड न्यूज' में तैमूर का 10 मिनट का कैमियो अपियरेंस होगा। बीते दिनों 'गुड न्यूज' के सेट से एक विडियो भी वायरल हुआ था जिसमें कियारा आडवाणी के साथ तैमूर रेस लगा रहे थे। उस समय कहा गया कि तैमूर अचानक ही अपनी मां से मिलने सेट पर पहुंचे थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि वह शूट के लिए ही पहुंचे थे।
करीना और अक्षय के बेटे के किरदार में तैमूर
खबर है कि तैमूर ने दो सीन्स के लिए शॉट दिया है ओर वह उसी फ्रेम में नजर आएंगे जिसमें करीना और अक्षय होंगे। दरअसल, तैमूर इस फिल्म में अपनी करीना कपूर और अक्षय कुमार के बेटे के किरदार में नजर आएंगे। रिपोट्र्स के मुताबिक, 'गुड न्यूज' में 10 मिनट के कैमियो के लिए तैमूर को 1 करोड़ रुपए दिए जा सकते हैं।
तैमूर का जो वीडियो वायरल हुआ था, वह उस वक्त बनाया गया था जब तैमूर अपना शॉट दे चुके थे। उनका कैमियो करीब 10 मिनट का होगा।' बात करें फिल्म 'गुड न्यूज' की तो इसमें करीना के अलावा अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी नजर आएंगे।