सैफ अली खान के साथ तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) पटौदी पैलेस में खेतों में मस्ती करते हुए दिखाई दिए। साथ ही पापा से खेती के गुण भी तैमूर ने सीखे। दोनों की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
नई दिल्ली | कोरोना काल के दौरान लोग घर में बंद रहे और ये उन्हें प्रकृति के काफी करीब ले आया। शहरों से दूर लोग गांव और फार्महाउस में ज्यादा समय बिताते दिखे। बॉलीवुड सेलेब्स भी अपना ज्यादा वक्त फार्महाउस में व्यतीत करते दिखे। इसी कड़ी में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) भी शामिल हैं। कुछ दिनों पहले वो पटौदी पैलेस (Pataudi Palace) गए थे। जहां उन्होंने शर्मिला टैगौर के साथ खूब टाइम स्पेंड किया। साथ ही छोटे तैमूर को खेती के गुण भी सिखाए। हाल ही में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) की पापा सैफ के साथ पटौदी पैलेस से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। तैमूर खेतों की मिट्टी में खूब मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सैफ और तैमूर की फोटो हुई वायरल
विरल भयानी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तैमूर और सैफ का एक फोटो कोलार्ज शेयर किया है। इस फोटो में बेटे तैमूर के साथ सैफ मस्ती के मूड में दिखाई दे रहे हैं। तैमूर खेत में बनी पानी की नाली में बड़े ही खुश दिखाई दे रहे हैं। जैसे उन्हें ये माहौल बहुत अच्छा लग रहा है। सैफ भी तैमूर के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वैसे भी सैफ और तैमूर की जोड़ी अक्सर मुंबई की सड़को पर दिखाई देती है। इंटरनेट सेंशन टिम जब चाहते हैं पापा सैफ उन्हें सैर कराने के लिए निकल पड़ते हैं। मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai airport) पर पापा के कंधों पर बैठना तैमूर का फेवरेट है।
खेती के गुण सीख रहे हैं तैमूर अली खान
तैमूर अली खान अभी बेहद छोटे हैं लेकिन करीना और सैफ उन्हें काफी कुछ अभी से सिखा रहे हैं। ऐसे ही खेतों में सैफ काम करने गए तो तैमूर को भी वहां के गुण सिखाने के लिए लेकर गए। जो फोटो सामने आई है उससे ये साफ पता चल रहा है कि तैमूर को गांव की मिट्टी और पानी बेहद पसंद आ रहा है। उन्हें उसमें खेलना और मस्ती करना बहुत अच्छा लगता है।