
इन दिनों स्टारकिड्स में बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान सबसे ज्यादा सुर्खियों में हैं। आए दिन तैमूर की कोई ना कोई फोटो मीडिया में वायरल होती रहती है। इन तस्वीरों में अक्सर ही तैमूर के साथ उनकी नैनी नजर आती हैं। चलिए आज हम आपको इस नैनी के बारे में पूरा जानकारी देते हैं।
मोटी रकम मिलती है
सबसे पहले बता दें कि तैमूर की नैनी का नाम सावित्री है। 24 घंटे तैमूर का ख्याल रखने के लिए नैनी को काफी बड़ी रकम दी जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नैनी को इस काम के लिए हर महीने के 1.5 लाख रुपये मिलते हैं। कभी-कभी यह रकम बढ़कर 1.75 लाख रुपये तक पहुंच जाती है। ऐसा तब होता है जब उन्हें किसी वजह से अधिक काम करना पड़ता है।
मिली हुई है कार
इतना ही नहीं नैनी को एक कार भी दी गई ताकि वो तैमूर को उनके प्ले स्कूल से लेकर नानी बबिता और दोस्तों के घर आराम से जा सकें। आपने तो यह देखा ही होगा कि जब तैमूर अपने माता-पिता के साथ विदेश घूमने के लिए जाते हैं तो नैनी इस दौरान भी उनके साथ ही रहती हैं।
एजेंसी से हायर हुई हैं नैनी
आपको बता दें कि नैनी को जुहू स्थित एक एजेंसी से हायर किया गया है। यह एजेंसी सेलेब्रिटीज के बच्चों को संभालने के लिए नैनी का इंतजाम करती है। सैफ और करीना के अलावा तुषार कपूर और सोहा अली खान ने भी अपने बच्चों के लिए यहीं से नैनी ली हैं।