Tamannaah Bhatia-Vijay Varma Breakup: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिश्ता टूट गया है। ब्रेकअप की ख़बरों के बीच दोनों ने एक दूसरे का फोटोज डिलीट कर दिया है।
Tamannaah-Vijay Breakup: बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री तमन्ना भाटिया और अभिनेता विजय वर्मा के रिश्ते को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इस खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है, क्योंकि दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। फैंस को उम्मीद थी की कपल शादी करेंगे। दोनों को कई मर्तबा एक साथ मस्ती करते देखा गया है।
ब्रेकअप की अटकलों को और मजबूती तब मिली जब तमन्ना और विजय ने एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दीं। इससे यह स्पष्ट हो गया कि दोनों के बीच अब पहले जैसा रिश्ता नहीं रहा! हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
तमन्ना और विजय पहली बार फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 के दौरान करीब आए थे। इसके बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिससे उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं तेज हो गईं। दोनों ने खुलकर अपने रिश्ते को कबूला था और फैंस भी उन्हें एक खूबसूरत जोड़ी मान रहे थे।
ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि दोनों अपने-अपने करियर में व्यस्त होने के चलते एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे या फिर बात कुछ और है। ऐसे में अब देखना होगा कि दोनों इस पर कोई आधिकारिक बयान देते हैं या नहीं। फैंस उनकी तरफ से किसी स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहे हैं।