बॉलीवुड

ऋतिक के लिए ‘नो किसिंग पॉलिसी’ तोड़ने के लिए तैयार हैं ये एक्ट्रेस, एक्टर संग करना चाहती है ये काम

हाल ही एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो अपने स्वयंवर में Hrithik Roshan, Vicky Kaushal और Prabhas को देखना चाहेंगी।

2 min read
Mar 11, 2020
Hrithik Roshan

टीवी पर पिछले कुछ दिनों से शहनाज कौर गिल का स्वयंवर छाया हुआ है। साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने स्वयंवर पर दिए अपने बयान दिया है। तमन्ना ने बताया कि अगर उनका स्वयंवर होता है तो वो किन किन अभिनेता को अपने स्वयंवर पर बुलाएंगी।

हाल ही एक इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वो अपने स्वयंवर में Hrithik Roshan, Vicky Kaushal और Prabhas को देखना चाहेंगी। तमन्ना ने ये भी कहा की वो ऑनस्क्रीन नो किसिंग पॉलिसी को फॉलो करती हैं और उनके कॉन्ट्रेक्ट में भी ये लिखा हुआ है लेकिन ऋतिक रोशन के साथ अगर उनकी कोई फिल्म हुई तो वो इस पॉलिसी को तोड़ने के लिए तैयार हैं।

तमन्ना ने बताया कि वह ऋतिक की बहुत बड़ी फैन हैं। उनके साथ अपनी मुलाकात के बारे में भी काफी बात कीं। एक्ट्रेस ने कहा कि वह कुछ समय पहले ऋतिक रोशन से मिली। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने ऋतिक से कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन है और उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। ऋतिक ने इसके जवाब में ओके कहा। इसके बाद वह चलते-चलते आगे बढ़ने लगे। फिर उन्होंने मुड़कर देखा और पूछा कि क्या आपको मेरे साथ एक फोटो क्लिक करानी है। इस पर एक्ट्रेस ने कहा हां में जवाब दिया। तमन्ना जल्द ही 'बोले चूड़ियां' और 'सीटीमार' में नजर आएंगी।

Published on:
11 Mar 2020 09:28 pm
Also Read
View All