बॉलीवुड

Breaking News: राजनीति के ‘चाणक्य’ और दिग्गज फिल्म निर्माता का इलाज के दौरान निधन

R M Veerappan Passes Away: दिग्गज फिल्म निर्माता का इलाज के दौरान हुआ निधन। फिल्मी जगत के लिए आई बुरी खबर  
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Apr 2024, 9:34 PM IST
r_m_veerappan_passes_away.jpg
R M Veerappan Passes Away

Tamil film producer R M Veerappan: फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है। 98 वर्ष की उम्र में दिग्गज फिल्म निर्माता और राजनीति के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले आर. एम. वीरप्पन (R M Veerappan) का निधन हो गया है। वृद्धावस्था होने के कारण वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। ऐसे में मंगलवार को अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया।


तमिल सिनेमा को आगे बढ़ाने में फिल्म निर्माता आर. एम. वीरप्पन (R M Veerappan) का बड़ा योगदान है। शुरूआती दिनों में उन्होंने तमिल सिनेमा के लिए ढेरों कार्य किए। यही वजह है कि लोग उन्हें तमिल सिनेमा के पुरोधा मानने लगे। उन्होंने ‘सत्य मूवीज़’ बैनर के तहत कई फिल्मों का निर्माण किया।


आरएम वीरप्पन को एआईएडीएमके की राजनीति का ‘चाणक्य’ कहा जाता था। राजनीतिक करियर में उन्होंने साल 1977 से 1996 तक पांच प्रशासनों में कैबिनेट मंत्री का पद संभाला। यही वजह है कि उन्होंने तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमजीआर,जे जयललिता और जानकी की कैबिनेट में काम किया।
दिग्गज नेता के निधन पर तमिलनाडु के सीएम एम.के.स्टालिन ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार बुधवार 10 अप्रैल को किया जाएगा।

Published on: