बॉलीवुड

Tanhaji Box Office Collection day 23: बॉक्स ऑफिस पर कायम है तानाजी का जलवा, जल्द होगी 300 Crore Club में एंट्री

फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं।

2 min read
Feb 02, 2020

नई दिल्ली: Tanhaji: The Unsung Warrior Box Office Collection Day 23: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' (Tanhaji: The Unsung Warrior) को रिलीज हुए 23 दिन हो चुके हैं। इन 23 दिनों में फिल्म ने कमाई के कई किर्तीमान स्थापित किए हैं। इतने दिन में कई फिल्म में रिलीज हुए लेकिन ताना जी की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा। फिल्म ने अब तक तकरीबन 238 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया डॉट कॉम वेबसाइट के मुताबिक फिल्म 'तान्हाजी' ने 23वें यानी शनिवार को लगभग 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इतना ही नहीं 'तान्हाजी' (Tanhaji: The Unsung Warrior) तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली चौथी फिल्म भी बन चुकी है।

बताते चलें फिल्म को यूपी, हरियाणा और महाराष्ट में कर मुक्त हो चुकी है। गौरतलब है कि फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) की जोड़ी को लंबे वक़्त के बाद बड़े पर्दे पर एक साथ देखा गया है। इससे पहले दोनों स्टार ओमकारा में एक साथ में दिखाई दिए थे। 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' में अजय और सैफ के साथ काजोल ( Kajol ) भी अहम भूमिका में हैं। तानाजी ( Tanhaji ) फिल्म में मराठा और मुगलों के बीच युद्ध को दिखाया गया है। तानाजी अपने साम्राज्य को मुगलों से बचाकर भगवा रंग लहराते हैं। अजय देवगन शिवाजी की सेना के सुबेदार तानाजी मालसुरे का किरदार निभाते नजर आए हैं। काजोल ( Kajol ) तानाजी की पत्नी सावित्री बाई के किरदार में नजर आई हैं।

Published on:
02 Feb 2020 10:57 am
Also Read
View All