बॉलीवुड

बी टाउन के लिए आई Good News, काजोल की बहन तनीषा सिल्वर स्क्रीन पर कर रहीं वापसी, इस फिल्म में आएंगी नजर

Tanishaa Mukerji Returns in Bollywood : बॉलीवुड अभिनेत्री Tanishaa Mukerji के Fans के लिए Good News है। पिछले काफी समय से छोटे और बड़े पर्दे से दूर चल रही तनीषा मुखर्जी अब सिल्वर स्क्रीन ( Silver Screen ) से इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं।
2 min read
Sep 25, 2019
tanisha

बॉलीवुड अभिनेत्री तनीषा मुखर्जी ( Tanishaa Mukerji ) के फैंस के लिए अच्छी खबर है। पिछले काफी समय से छोटे और बड़े पर्दे से दूर चल रही तनीषा मुखर्जी अब सिल्वर स्क्रीन ( Silver Screen ) से इंडस्ट्री में वापसी करने जा रही हैं। जो तनीषा मुखर्जी को नहीं जानते हैं हम उन्हें बता दें कि तनीषा बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ( Kajol ) की बहन हैं।

तनीषा को आखिरी बार रियल्टी शो बिग बॉस सीजन 7 में देखा गया था। उसके बाद उन्होंने छोटे और बड़े पर्दे से दूरियां बना ली। वहीं, अब तनीषा लंबे समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देने वाली हैं। वह फिल्म ‘कोड नेम अब्दुल’ से वापसी करने जा रही हैं। अभी तक उनके किरदार को लेकर पूरी तरह साफ नहीं हुआ है लेकिन तनीषा फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएंगी।

भले ही तनीषा टीवी और बॉलीवुड जगत की दुनिया से बहुत दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह काफी एक्टिव रहती हैं। तनीषा अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं वह शुरू से ही फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देती रही हैं।

अपने किरदार के बारे में तनीषा का कहना है कि, 'यह पहली बार है जब मैं एक्शन थ्रिलर स्पेस में कुछ कर रही हूं। मैं इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैंने इस फिल्म के जरिए खुद का एक अलग हिस्सा खोज निकाला है।' इससे पहले तनिषा ‘नील एन निक्की’ और ‘टैंगो चार्ली’ फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

फिल्म ईश्वर गुंटुरु ने निर्देशन में बनने जा रही है। फिल्म की कहानी रॉ को दिए गए एक गुप्त मिशन के चारों ओर घूमती है। तनीषा के साथ फिल्म में अभिनेता अक्कु कुल्हारी भी नजर आने वाले हैं।

Published on:
25 Sept 2019 06:33 pm