बॉलीवुड

टीवी अभिनेत्री तनाज ईरानी को हुआ कोरोना हुई होम आइसोलेट

टीवी अभिनेत्री तनाज ईरानी को हुआ कोरोना हुई होम आइसोलेट

less than 1 minute read
Dec 07, 2020
जैसलमेर में कोरोना का पलटवार, एक साथ 45 पॉजिटिव आए

कोरोना का कहर एक बार फिर से लोगों पर टूटने लगा है। हर दिन सैकड़ों लोग कोरोना से प्रभावित हो रहे हैं।ऐसे में टीवी और फिल्मी सितारे भी इनसे अछूते नहीं रहे हैं। हाल ही टीवी अभिनेत्री तनाज ईरानी भी इसकी चपेट में आ गई। इस बात की जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है।

तनाज ईरानी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया, "यह दुखद है लेकिन सच है, तनाज कोरोना पॉजिटिव पाई गई है, जो भी आर्टिस्ट शूट पर है, इसे हल्के में ना लें, मास्क हमेशा नाक और मुंह को कवर करते हुए पहने। ध्यान रखें, अगर आप किसी को गलत तरीके से मास्क पहनते देखते हैं तो उसे गाइड करें।" इसी के साथ उन्होंने लिखा, "पॉजिटिव कोरोना पॉजिटिव, मैं प्रार्थना कर रही हूं कि मैंने किसी को संक्रमित नहीं किया हो, बख्तियार ईरानी थैंक्यू इतने कूल, अंडरस्टैंडिंग और सपोर्टिव होने के लिए। लव यू।"

आपको बता दें कि तनाज ईरानी टीवी शो अपना भी टाइम आयेगा में नजर आ रही है। उन्होंने शो में महारानी राजेश्वरी सिंह राजावत का किरदार निभाया है। जो जयपुर के राजावत खानदान की महारानी है। आपको बता दें कि तनाज ने फिल्म कहो ना प्यार है मैं नीता का किरदार निभाते हुए साल 2000 में बॉलीवुड डेब्यू किया था।

Published on:
07 Dec 2020 11:13 pm
Also Read
View All