28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dhurandhar 2 OTT Release: ओटीटी रिलीज के बीच ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया धमाल, 1795 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 54: बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की रिलीज 'धुरंधर 2' की रफ्तार अब भले ही काफी कम हो गई हो लेकिन फिल्म फिर भी ओवरसीज मार्केट में ठीकठाक परफॉर्म कर रही है।
2 min read
Google source verification
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 54

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 54 (सोर्स- एक्स)

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 54: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्मों का इंतजार फैंस हमेशा बेसब्री से करते हैं। अपनी जबरदस्त एनर्जी, अलग अंदाज और दमदार एक्टिंग के लिए मशहूर रणवीर ने इस बार ‘धुरंधर 2’ के जरिए ऐसा धमाका किया कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स की लाइन लगा दी।

रिलीज के लगभग दो महीने बाद भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। अब फिल्म ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

फिल्म 'धुरंधर 2' का रहा जलवा

19 मार्च 2026 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल रही। फिल्म रिलीज से पहले ही सुर्खियों में थी और जैसे ही सिनेमाघरों में पहुंची, दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ ले लिया। स्पाई थ्रिलर और एक्शन से भरपूर इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में कमाई के ऐसे आंकड़े छू लिए थे जिसने ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी चौंका दिया था।

54वें दिन 1795 करोड़ का आंकड़ा किया पार

अब फिल्म अपने आठवें हफ्ते में पहुंच चुकी है, लेकिन इसके बावजूद सिनेमाघरों में दर्शकों की मौजूदगी बनी हुई है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनियाभर में 1795 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले कुछ दिनों से ये फिल्म इसी रिकॉर्ड के करीब पहुंचकर रुक जा रही थी, लेकिन आखिरकार अब इसने यह बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

फिल्म का 54वें दिन का कलेक्शन

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने सैकनिल्क के मुताबिक, 'धुरंधर 2' ने 54वें दिन को 726 शो के जरिए 35 लाख रुपये कमाए, जो रविवार के 1.10 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन से 68.2 प्रतिशत की गिरावट है। इसके साथ ही, 'धुरंधर' (Dhurandhar) का भारत में नेट कलेक्शन बढ़कर 1,143.44 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,368.52 करोड़ रुपये रहा।

साल की सबसे ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक

भारत में भी फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म लगातार कमाई कर रही है, हालांकि अब इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है। आठवें सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरावट जरूर दर्ज की गई, लेकिन इसके बावजूद कुल कलेक्शन लगातार बढ़ता रहा। यही वजह है कि फिल्म अब भी साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिनी जा रही है।

ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म का शानदार प्रदर्शन

‘धुरंधर 2’ को दर्शकों का प्यार सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी मिला। ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म ने शानदार बिजनेस किया है। खासकर रणवीर सिंह की फैन फॉलोइंग का असर विदेशों में साफ दिखाई दिया। एक्शन और इमोशनल ड्रामा के मिश्रण ने इंटरनेशनल ऑडियंस को भी खूब प्रभावित किया।

फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है, जिन्होंने कहानी को बड़े पैमाने पर पेश करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। यही वजह रही कि फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में बनी रही।

ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म

बता दें 15 मई को नेटफ्लिक्स पर फिल्म रिलीज होने जा रही है। धुरंघर 2 रिलीज के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

वैनिटी वैन को लेकर हो रहा विवाद

इसी बीच फिल्म को लेकर एक और चर्चा भी खूब हुई। सोशल मीडिया पर खबरें सामने आई थीं कि रणवीर सिंह को शूटिंग के दौरान काफी स्पेशल ट्रीटमेंट दिया गया और उनके लिए कई वैनिटी वैन रखी गई थीं। हालांकि अभिनेता और कॉमेडियन गौरव गेरा ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। उन्होंने रणवीर की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा इतनी शानदार है कि उन्हें और सुविधाएं मिलनी चाहिए।