बॉलीवुड

OHH! तो इस शख्स के कारण हुई करण और काजोल में फिरसे दोस्ती…

OHH! तो इस शख्स के कारण हुई करण और काजोल में फिरसे दोस्ती...

2 min read
Sep 16, 2017
karan johar and kajol

बॅालीवुड में अगर दोस्ती की मिसाल दी जाए तो सबसे आगे करण जौहर, शाहरुख खान और काजोल की ही तिगड़म का नाम सामने आता है। हमेशा से करण काजोल को अपना लक्की चार्म मानते आए हैं। अगर ये तीनों मिलकर कोई फिल्म बना रहे हैं तो फिल्म का हिट होना तो लाजमी है। लेकिन पिछली दिवाली करण और काजोल के लिए काफी मनहूस साबित हुई। इसका कारण उनकी दोस्ती टूटना था। लोग मानने को तैयार ही नहीं थे की अब करण और काजोल की दोस्ती टूट चुकी है। कहा जाता है इसका अहम कारण काजोल के पति एक्टर अजय देवगन की फिल्म शिवाय और करण जौहर की फिल्म ए दिल ए मुश्किल की रिलीज डेट सेम होना था।

खेर जो भी प्रोफेश्नल वजह रही हो पर इसकी वजह से अपने पर्सनल टर्मस बिगाड़ लेना कहां की समझदारी थी। सुनने में आया था की अब कभी काजोल और करण में दोस्ती नहीं हो सकती। एक इंटरव्यू के दौरान करण ने भी इस बात का जिक्र किया की अब कभी भी काजोल और करण के बीच पहले जैसी कुछ नहीं हो सकता।
ऐसे में ये सोच पाना आज भी मुश्किल है की आखिर काजोल और करण फिरसे दोस्त बने तो बने कैसे...

तो चलिए आपको बताते हैं की इन दोनों ने कैसे एक दूसरे के बीच सब ठीक किया। दरअसल हुआ ये की काजोल ने अपना जन्मदिन मनाने के लिए मां तनुजा और बहन तनीषा के साथ कई दोस्तों को एक पार्टी के लिए बुलाया था। इन दोस्तों की लिस्ट में एक नाम करण जौहर का भी था। ऐसा बहुत कम लोग जानते थे कि करण जौहर को उस पार्टी में खुद तनुजा जी ने बुलाया था और काजोल को भी मैचअप करने के लिए उन्होंने ही मनाया था। जैसे ही काजोल और करण एक दूसरे से मिले तो सब भावुक हो गए। क्योंकि करण और काजोल एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं और इन लोगों ने साथ में जो भी फिल्में की हैं वो सभी सुपरहिट रही हैं तो ऐसे में तनुजा जी नहीं चाहती थीं कि यह लोग हमेशा दुश्मन बने रहें। अब इन दोनों की दोबारा दोस्ती कराने के लिए काजोल के जन्मदिन से बेहतर कौन सा समय होता ?

है ना दिलचस्प कहानी...

ये भी पढ़ें

OHH! करण ने दी कंगना को चैतावनी! कहा बंद करो ये सब वो लगातार तुम्हारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं…
Published on:
16 Sept 2017 12:56 pm
Also Read
View All