बॉलीवुड

Tanushree Dutta Birthday: पहली फिल्म में दिए बोल्ड सीन, जन्म के समय हो गई थी गंभीर बीमारी, जीत चुकी हैं मिस इंडिया 

Tanushree Dutta Birthday Today: फेमस एक्ट्रेस जिसे जन्म के समय ऐसी बीमारी हुई थी जिसे डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था।
2 min read
Mar 19, 2025
Tanushree Dutta Birthday
Tanushree Dutta Birthday

Happy Birthday Tanushree Dutta: बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस जिसने पहली फिल्म में इतने बोल्ड सीन्स दिए की पूरी फिल्म ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई। उनकी हॉट अदाओं से दर्शक उनके फैन हो गए थे। पहली फिल्म से रातों- रात स्टार बनी एक्ट्रेस ने फिर कई और फिल्मों में काम किया, लेकिन वो पहचान नहीं बना पाईं। उन्होंने 2007 में नाना पाटेकर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए और एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं। हम बात कर रहे हैं इमरान हाशमी और फिल्म ‘आशिक बनाया आपने’ की एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की। आज तनुश्री दत्ता अपना 41वां जन्मदिन मना रही है। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें।

तनुश्री दत्ता आज मना रहीं अपना जन्मदिन (Tanushree Dutta Birthday)

तनुश्री दत्ता का जन्म 19 मार्च 1984 को जमशेदपुर, झारखंड के एक बंगाली हिंदू परिवार में हुआ था। तनुश्री दत्ता ने अपने करियर की पहली हिट फिल्म साल 2005 में दी थी आशिक बनाया आपने। इससे पहले साल 2004 तनुश्री के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण साल साबित हुआ था, जब उन्होंने 'फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स' का खिताब जीता था। इस जीत ने तनुश्री को न केवल ग्लैमर की दुनिया में पहचान दिलाई, बल्कि इंटरनेशनल प्लेटफार्म पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी दिया था।

पैदा होने ही हो गई थी ये बीमारी (Tanushree Dutta Movie)

तनुश्री दत्ता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक मैं प्रीमेच्योर बेबी थी। उनका जन्म सात महीनों में हो गया था। पैदा होने के बाद ही उन्हें पीलिया हो गया था। डॉक्टर ने हाथ खड़े कर लिए थे। डॉक्‍टर्स ने उनके माता-पिता से कह दिया था कि अंतिम संस्कार की तैयारी कर लीजिए। हालांकि उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था और वह बच गई और फिर स्वस्थ भी हो गई थीं। 

Updated on:
19 Mar 2025 08:24 am
Published on:
19 Mar 2025 08:24 am
Also Read
View All
दिशा सालियान की मौत केस में पिता ने की CBI से अपील, बोले- आदित्य ठाकरे और रिया चक्रवर्ती को करें गिरफ्तार

नीम करोली बाबा के परिवार को कैसी लगी हनुमान अंश? डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने किया खुलासा, बोले- पोते से होती है बात

सलमान खान फिल्म्स पर फूटा गुस्सा अमाल मलिक का गुस्सा, क्रेडिट न मिलने पर बोले- तुम लोगों ने गड़बड़ की है

Haiwaan Box Office Collection Day 1: ओपनिंग पर ‘हनुमान अंश’ ने चटाई ‘हैवान’ को धूल, 36वें दिन नीम करोली बाबा की फिल्म हुई 200 करोड़ पार

‘घर के मंदिर के लिए लिखा था गाना’, ‘हनुमान अंश’ के सिंगर श्रेयस धर्माधिकारी ने 200 करोड़ पार होने बाद किया खुलासा