बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता ने इमरान हाशमी संग रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा, 18 साल बाद याद आया वो किसिंग सीन

Tanushree Dutta Emraan Hashmi Relation: फिल्म 'आशिक बनाया आपने' के रिलीज के 18 साल के बाद तनुश्री ने अपना और इमरान हाशमी के रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया जिसे सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2023, 12:48 PM IST
tanushree_dutta_did_intimate_scenes_in_aashiq_banaya_aapne_she_said_emraan_hashmi_is_like_my_brother.jpg
तनुश्री और इमरान हाशमी

Tanushree Dutta Emraan Hashmi Relation: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता इन दिनों सुर्खियों में बनी हुईं हैं। अपनी पुरानी फिल्मों के बारे में अक्सर खुलासा करती हुई नजर आती रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया है। फैन्स को उनकी केमिस्ट्री भी बहुत पसंद आई थी। फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में उनका किसिंग सीन बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पॉपुलर सीन्स में से एक है। उस समय इस गाने का क्रेज सातवें आसमान पर था।

किसिंग सीन्स को लेकर तनुश्री दत्ता ने खुलकर की है बात
साथ ही इन दोंनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। लेकिन तनुश्री ने हाल ही में इमरान के साथ अपने किसिंग सीन के बारे में बात की और इसे 'अजीब' बताया है। इतना ही नहीं उन्होंने यहां तक कहा कि ऑफ-स्क्रीन उनके बीच कोई केमिस्ट्री नहीं थी। तनुश्री दत्ता और इमरान हाशमी के बीच फिल्माए गए वो किसिंग सीन्स, उस समय सुर्खियों में थे। 'फिल्मज्ञान' को दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने इस बारे में खुलकर बात की है।




जानिए एक्ट्रेस ने इमरान को लेकर क्या कहा

इंटरव्यू में उन्होंने बताया, “मेरे लिए इमरान हमेशा पहले दिन से ही एक्टर रहे हैं। मैंने उनके साथ तीन फिल्में कीं। हमने चॉकलेट में भी एक किसिंग सीन शूट किया था, लेकिन उन्होंने मूवी में इसे नहीं रखा। पहली बार यह बहुत अजीब था। दूसरी बार, थोड़ा कम अजीब लगा। क्योंकि व्यक्तिगत रूप से, वास्तविक जीवन में, हमारे बीच एक-दूसरे के साथ कोई तालमेल नहीं है। उनकी किसर-बॉय वाली छवि तो है, लेकिन वह सबसे सहज किसर नहीं हैं। और न ही मैं हूं।”

इमरान संग इंटीमेट सीन देने के बाद एक्ट्रेस ने कह दिया भाई ...
फिल्म 'आशिक बनाया आपने' में इमरान हाशमी के साथ तनुश्री ने खूब इंटिमेट सीन दिए थे। जो खूब वायरल हुआ था। लेकिन अब एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी को अपना भाई बता दिया है। ये सुन इमरान हाशमी के फैंस शॉक हो गए हैं। इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने कहा, “टॉप मोस्ट एक्ट्रेसेज ने किसिंग सीन, इंटिमेट सीन किए हैं। लेकिन उन्हें कोई कुछ नहीं बोलता। मुझसे ही लोगों को प्रॉब्लम हो जाती है। अब वो इंटिमेट सीन था, मेरा और इमरान का कुछ पर्सनल तो नहीं था। ये तो एक्टिंग है न भाई और वैसे मैं और इमरान तो भाई-बहन जैसे हैं। बांकी कुछ नहीं था।" तनुश्री का ये स्टेटमेंट लोगों को पसंद नहीं आया।

Updated on:
20 Dec 2023, 12:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन