बॉलीवुड

‘तनुश्री को पीरियड्स हो गए थे, इसलिए छूने से हुई परेशान ? ‘, स्टिंग वीडियो में देखें क्या-क्या कहा…

हाल ही में स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें इस फिल्म के मेकर्स तनुश्री पर बड़े ही आपत्तिजनक कॉमेंट कर रहे हैं और पूरे मामले को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। '
2 min read
• •
Oct 06, 2018
tanushree dutta must been in periods horn ok makers sexist comments
tanushree dutta must been in periods horn ok makers sexist comments

इन दिनों तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के विवाद ने पूरे सिनेमाजगत में हलचल मचा रखी है। हर एक्टर इनके इस मुद्दे पर अपनी राय दे रहा है। हर दिन इस विवाद से जुड़ा एक नया पहलू सामने आ रहा है। बता दें हाल में तनुश्री को लेकर कुछ लोगों ने भद्दे कमेंट्स किए हैं। जी हां, टाइम्स नाउ ने हाल ही में स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें इस फिल्म के मेकर्स तनुश्री पर बड़े ही आपत्तिजनक कॉमेंट कर रहे हैं और पूरे मामले को पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। '

पीरियड्स से गुजर रही थीं तनुश्री

हाल में 'हॉर्न ओके प्लीज' के प्रोड्यूसर ने तनुश्री द्वारा नाना पर लगाए गए इल्जाम को लेकर कहा, 'क्या मैं आपको सच बताऊं? मुझे लगता है कि वह उस दौरान पीरियड्स से गुजर रही थीं। इसीलिए वह शायद इरिटेट हो गईं थीं। ऐसे वक्त में जब आपको कोई थोड़ा-सा भी छूता है तो फिर आप परेशान हो जाते हैं। मुझे नहीं पता वहां पर क्या हुआ था क्योंकि मैं वहां पर नहीं था, लेकिन वहां पर कुछ न कुछ हुआ था। इस घटना के बाद वह अपनी वैन में आई और वहां से बाहर नहीं निकली थी।

लड़कियां बेडरूम सेक्स विडियोज भी इंटरनेट पर डाल हैं...

उन्होंने आगे कहा, ' तनुश्री दत्ता ने इल्जाम इसलिए लगाया है ताकि वह लाइमलाइट में आ सकें और 'बिग बॉस' में जाने का मौका मिल सके। अब लड़कियां अपने बेडरूम सेक्स विडियोज भी इंटरनेट पर डाल रही हैं। इस फिल्म इंडस्ट्री (बॉलीवुड) में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। लोग अब सरेआम अपने कपड़े उतार रहे हैं। उनकी सोच कुछ इस तरह की है कि अगर हम बदनाम भी हो रहे हैं तो क्या हुआ? कम से कम पब्लिसिटी तो मिल ही रही है।'

10 साल तक विक्टिम बनकर कैसे घूम रही है तनुश्री ?

इसी स्टिंग ऑपरेशन के दौरान CINTAA के मेम्बर गजेंद्र चौहान का भी बयान सुनने को मिला। उन्होंने कहा, 'कि हमने पहले भी तनुश्री को कानून की मदद लेने के लिए कहा था। तब भी वह विक्टिम होने के बावजूद चुप रहीं। कोई 10 साल तक विक्टिम बनकर कैसे घूम सकता है? क्या सिर्फ कह देने भर से वह विक्टिम बन जाएंगी। उन्हें ये बात साबित करनी होगी।'

तनुश्री ओवर-रिऐक्ट कर रही हैं...

फिल्म के डायरेक्टर ने तनुश्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह इतना चिल्ला क्यों रही हैं और पुलिस के पास क्यों नहीं जा रही हैं? इसके अलावा सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन के मेंबर और एफटीआईआई के पूर्व चेयरमैन व एक्टर रजा मुराद ने तनुश्री और उनकी कहानी को ओवर रिऐक्शन बताया। उनका कहना है कि तनुश्री ओवर-रिऐक्ट कर रही हैं, जबकि नाना पाटेकर बेहद सज्जन इंसान हैं।

Published on:
06 Oct 2018 10:55 am