तनुश्री दत्ता ( Tanushree Dutta ) का डांस वीडियो आया सामने #metoo मूवमेंट से लाइम लाइट में आई थी
नई दिल्ली। लंबे समय से बॉलीवुड से गायब तनुश्री दत्ता ( Tanushree Dutta ) ने सबसे बड़े मूवमेंट #metoo की शुरूआत की थी। जिसकी वजह से उन्होंने काफी सुर्खियों बंटोरी थी। तनुश्री के इस मूवमेंट में कई लोगों ने उन्हें सपोर्ट भी किया। तनुश्री ने साथ कई और लड़कियों ने भी खुलकर अपने साथ हुई घटना के बारें में खुलकर बताया था। कई लोगों ने तनुश्री के खिलाफ भी बोलना शुरू कर दिया। इससे पहले तनुश्री बॉलीवुड में अपने बोल्ड और हॉट अंदाज के लिए ही जानी जाती थी। लेकिन इस मूवमेंट के साथ तनुश्री भी फिर से गायब हो गई थी।
इंस्टाग्राम पर तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में तनुश्री धमाकेदार डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। इस वीडियो की वजह से फिर से तनुश्री दत्ता लाइम लाइट में आ गई हैं। इस वीडियो में तनुश्री बॉलीवुड के सभी गानों पर डांस करती हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए तनुश्री ने लिखा- महाशिवरात्रि 2020 पर डांस मेनिया से कुछ वीडियोज..इस कैप्शन से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये इवेंट महाशिवरात्रि का है। जहां पर तनुश्री ने ये परफार्म किया।
तनुश्री बेशक बॉलीवुड से दूरी बनाए बैठी है लेकिन इस वीडियो के बाद से फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि शायद जल्द ही वो फिल्मों में वापसी कर सकती है। वैसे तनुश्री ने बॉलीवुड के साथ साउथ में भी अपना नाम बनाया है।