बॉलीवुड

तनुश्री दत्ता की हुई ‘थू-थू’, सोशल मीडिया पर वीडियो देख भड़के यूजर्स

Tanushree Dutta Eats Mutton In Sawan: बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं। सावन के पवन माह में उनका लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसे देख कुछ लोग आगबबूला हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2025, 7:16 PM IST
Tanushree Dutta
बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल; जानें वजह (फोटो सोर्स: एक्ट्रेस इंस्टाग्राम)

Tanushree Dutta: बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्म 'आशिक बनाया आपने' से मशहूर हुईं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता(Tanushree Dutta) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों एक्ट्रेस ने अपने ही घर में प्रताड़ित होने की बात कही थी। इस बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट (इंस्टाग्राम) पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसे देख यूजर्स भड़क गए हैं।

एक्ट्रेस का नॉन-वेज खाते हुए वीडियो वायरल

सावन के माह में एक्ट्रेस (Tanushree Dutta) का नॉन-वेज खाते हुए वीडियो वायरल है, जिसमें एक्ट्रेस ने मटन से जुड़े खानपान को लेकर एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसके कारण सोशल मीडिया पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

बता दें कि सावन का महीना शिव भक्त के लिए बहुत खास और पवित्र होता है। इसमें तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) ने हाल में ही सावन के व्रत के बाद मटन खाने की बात साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने शाम 7 बजे तक व्रत रखा और फिर खुद के लिए काली दाल, मटन और चावल की न्यूट्रिशन से भरपूर थाली भी तैयार की।

इस पोस्ट में तनुश्री ने लिखा, 'अगर कोई मानसिक तनाव से जूझ रहा हो, तो उसे अपने खाने पर खास ध्यान देना चाहिए। खाना भी एक दवा की तरह काम करता है। मेरी डाइट थॉटफुल और आयुर्वेद आधारित है, क्योंकि मैं खाने को सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि एक थेरेपी की तरह लेती हूं।'

इस पर तनुश्री दत्ता ने मटन के अलग-अलग हिस्सों के पोषण तत्वों के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि कैसे यह मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।

भड़के यूजर्स

अब तनुश्री के इस पोस्ट पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया दी। एक फैंस ने लिखा, 'सावन में मीट? बहुत अच्छा मैडम!' तो वहीं दूसरे फैंस ने कहा, 'आपको शाकाहारी बन जाना चाहिए, सब ठीक हो जाएगा।' इसके साथ ही अन्य ने लिखा,' एक शिव भक्त के लिए ये अपमानजनक है'। ऐसे कई कमेंट्स की भरमार के बीच कुछ लोगों ने उनका समर्थन भी किया। तो कुछ ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए तनुश्री ने एक यूजर पर रिएक्ट किया कि बंगाल में ज्यादातर व्रत ऐसे ही किए जाते हैं। हम दिनभर केवल पानी पर रहते हैं और फिर शाम को पूजा करके देवी को भोग अर्पित करते हैं, जो कई बार मटन भी होता है। हर राज्य और संस्कृति की अपनी-अपनी परंपराएं होती हैं, इसलिए दूसरों को जज नहीं करना चाहिए।

Updated on:
27 Jul 2025, 7:16 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘लोग तुम्हें गलत नजरों से देखेंगे’, पिता की इस बात से बदल गई गोविंदा की मां की जिंदगी, एक्टिंग छोड़ बनीं थीं साध्वी

आमिर खान के भांजे इमरान खान को फिलहाल नहीं छोड़ना पड़ेगा भारत, बॉम्बे हाइकोर्ट से मिली राहत

‘लोग मुझे अमिताभ बच्चन को मारने वाला समझने लगे थे’, ‘कुली’ के सेट पर हुए हादसे पर फिर छलका पुनीत इस्सर का दर्द

“मुंबई मां-बाप से मिलने आती हूं, मरने नहीं”, बेबिका धुर्वे भारत से लौटीं दुबई तो बिगड़ी तबीयत, बताया बड़ा कारण

कौन हैं मनिंदर बुट्टर जिन्होंने दलेर मेहंदी विवाद के बीच मंत्री सुबोध उनियाल को ललकारा, बोले- हिम्मत है तो सबूत दिखाओ