बॉलीवुड

Vicky Kaushal से पहले सनी देओल कर चुके हैं ‘तौबा-तौबा’ का फेमस स्टेप, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Tauba Tauba Song: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपनी और करिश्मा कपूर की फिल्म 'अजय' (1996) के गाने 'छम्मक छल्लो' पर परफॉर्म करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

less than 1 minute read
Jul 10, 2024

Tauba Tauba Song: एक्टर विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' के नए गाने 'तौबा तौबा' को खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने में विक्की का हुक स्टेप काफी पॉपुलर हो रहा है। इसी बीच एक्टर सनी देओल का भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर 'तौबा तौबा' का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं।

सनी देओल ने किया पोस्ट

वायरल हो रहे इस वीडियो को सनी देओल ने इंस्टा स्टोरी पर रिशेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "जब वे कहते हैं कि आप डांस नहीं कर सकते और फिर आपको पता चलता है कि आपने दूसरों से पहले डांस कर लिया था।" इसके साथ ही करण जौहर ने भी इस क्लिप को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दोबारा पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "ओएमजी!!!!!! उन्होंने यह पहले किया!!! सनी सर।"

यह भी पढ़ें: 26 दिन बाद घर लौटे Gurucharan Singh ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई वापस आने की वजह

फिल्म 'बैड न्यूज' के बारे में

करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क स्टारर फिल्म 'बैड न्यूज' की रिलीज डेट का ऐलान पहले ही कर दिया था। यह फिल्म 19 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Published on:
10 Jul 2024 02:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर