12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिहाड़ में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, सलाखों के पीछे मदद के लिए आगे आई ये मशहूर कंपनी

Rajpal Yadav Yes Madam: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव, जो चेक बाउंस के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, उन्हें अब फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में ब्यूटी सर्विसेज कंपनी येस मैडम के CEO मयंक आर्य ने भी राजपाल यादव की मदद के […]

2 min read
Google source verification
तिहाड़ में बंद राजपाल यादव की चमकी किस्मत, सलाखों के पीछे मदद के लिए आगे आई ये मशहूर कंपनी

एक्टर राजपाल यादव (सोर्स: X)

Rajpal Yadav Yes Madam: बॉलीवुड के फेमस कॉमेडियन राजपाल यादव, जो चेक बाउंस के एक मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, उन्हें अब फिल्म इंडस्ट्री के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी सपोर्ट मिल रहा है। हाल ही में ब्यूटी सर्विसेज कंपनी येस मैडम के CEO मयंक आर्य ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आने का ऐलान किया है। मयंक आर्य ने सोनू सूद के सोशल मीडिया पोस्ट पर समर्थन देते हुए X पर कहा कि वे उनकी बात से पूरी तरह सहमत हैं। इसके साथ ही उन्होंने एलान किया कि राजपाल यादव जल्द ही येस मैडम की एक एड फिल्म में काम करेंगे।

ब्रांड्स से भी की अपील

मयंक आर्य ने अपनी टीम को इस प्रोजेक्ट पर तुरंत काम शुरू करने के निर्देश भी दिए हैं और दूसरी ब्रांड्स से भी अपील की है कि वे ऐसे टैलेंटेड स्टार्स को सपोर्ट करें। इससे पहले फेमस सिंगर गुरु रंधावा ने भी राजपाल यादव की आर्थिक मदद करने का वादा किया था। गुरु रंधावा ने अपने आने वाले म्यूजिक वीडियो में राजपाल यादव को कास्ट करने और एडलाइमेंट के तौर पर एडवांस पेमेंट देने की बात कही, जिसमें उन्होंने दूसरों से भी मदद करने की अपील की।

इतना ही नहीं, राजपाल यादव की मदद के लिए कई अन्य सेलेब्स भी आगे आए हैं। इनमें टीवी एक्ट्रेस गुरमीत चौधरी, विवादित फिल्म क्रिटिक्स KRK और राजनेता तेजप्रताप यादव शामिल हैं, जिन्होंने सपोर्ट का भरोसा दिलाया है। इसके अलावा सलमान खान, अजय देवगन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, वरुण धवन और राव इंदरजीत जैसे कई बड़े नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने मदद का आश्वासन दिया है या बड़ी रकम खेलने की बात कही है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद भी जता रहे हैं। बता दें, राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव ने हाल ही में एक मीडिया से बातचीत में सभी मददगारों का धन्यवाद किया है। उन्होंने बताया कि इस कठिन समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने जबरदस्त सपोर्ट दिया है और कई सितारे लगातार सहायता कर रहे हैं।

चेक बाउंस का मामला दर्ज

राजपाल यादव के खिलाफ 2018 में एक फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिए गए कर्ज का भुगतान न करने पर चेक बाउंस का मामला दर्ज हुआ था। फिल्म के असफल होने के बाद कोर्ट ने उन्हें सरेंडर करने का आदेश दिया था, जिसके बाद वे जेल गए। जेल जाने से पहले राजपाल यादव के एक इमोशनल बयान ने लोगों को काफी प्रभावित किया था, जिसमें उन्होंने खुद को अकेला बताया था।

हालांकि उनके भाई ने इस बयान को गलत बताया है। हांलाकि, इस मुश्किल समय में फिल्म इंडस्ट्री समेत समाज के कई वर्गों से राजपाल यादव को मिल रही मदद उनके लिए एक बड़ी राहत साबित हो रही है।