बॉलीवुड

अक्षय कुमार ने जारी किया FAU-G का टीजर, PUBG को देगा जमकर टक्कर

अक्षय कुमार ने जारी किया FUG-G का टीजर, PUBG को देगा जमकर टक्कर
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2020, 9:34 PM IST
akshay_kumar_faug.jpg

एक्शन हीरो अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर Fau-G का टीचर जारी किया है। जिससे निश्चित ही Pubg को याद करने वाले लोगों को एक बेहतर गेम मिलेगा। अभिनेता जल्दी मल्टीप्लेयर एक्शन गेम लेकर आ रहे हैं। इस गेम को लेकर यूजर्स में भी काफी उत्साह है और इस गेम से होने वाली इनकम का 20% हिस्सा भारत के वीर ट्रस्ट को डोनेट किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार दशहरे के अवसर पर इस गेम के टीजर को रिलीज कर दिया है। लेकिन कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। सोशल मीडिया पर जारी किया गया यह टीजर करीब 1 मिनट का है। जिसमें सैनिक बिना हथियार के लड़ाई करते नजर आ रहे हैं। यह गेम गलवान घाटी में चीन के साथ हुई झड़प से इंस्पायर्ड नजर आ रहा है और गेम के ग्राफिक्स भी काफी बेहतर है। इससे उम्मीद है कि इस गेम को काफी पसंद किया जाएगा।

अक्षय कुमार ने फौजी का टीजर जारी करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, "आज हम बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं और इस मौके पर अपने फियरलेस और यूनाइटेड गार्ड यानि हमारे FAU-G भाइयों की उपलब्धि को मनाने के लिए इससे बेहतर दिन और क्या होगा..... दशहरे के शुभ अवसर पर पेश है #FAUG का टीजर।

Published on:
Also Read
View All
’50 करोड़ भी नहीं कमानी चाहिए’, सलमान खान की ‘मातृभूमि’ के ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मौत से क्या डरना, उसे तो आना है’, डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘मातृभूमि’ का ट्रेलर, दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा