बॉलीवुड

बॉलीवुड की दस फिल्में जिनका मेकर्स को बदलना पड़ा नाम

बॉलीवुड का पुराना नाता रहा है। आए दिन बॉलीवुड से विवादों की खबरें आतीं रहती हैं। कुछ मौके ऐसे भी आयें हैं कि विवाद इतने बढ़ कि मेकर्स को अपनी फिल्मों के नाम तक बदलने पड़े। आज हम ऐसी ही दस फिल्मों की बात करेंगें जो पहले किसी नाम से बनी और रिलीज किसी ओर नाम से हुईं।

2 min read
ten controverisal movie name changed before release
बॉलीवुड की दस फिल्में जिनका मेकर्स को बदलना पड़ा नाम

फिल्म का नाम फिल्म की जान होता है। इसी नाम के ईर्द गिर्द फिल्म की कहानी को गढ़ा जाता है। आइए देखते हैं कि जब फिल्मों के नाम को बदल दिया गया तो फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया।

1.लक्ष्मी

अक्षय कुमार की यह फिल्म साऊथ इंडस्ट्री की कंचना का रीमेक थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी नजर आए थे। फिल्म का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब रखा गया था। लेकिन विवाद के चलते इसे लक्ष्मी कर दिया गया।

2. बिल्लू

इमरान खान स्टारर बिल्लू का नाम पहले बिल्लू बार्बर था लेकिन नाई समुदाय की आपत्ति के चलते इसे बदल कर केवल बिल्लू कर दिया गया।

3. जजमेंटल है क्या

कंगना रनौत और राजकुमार राव अभिनीत इस फिल्म को पहले ‘मैंटल है क्या’ के नाम से बनाया गया था। लेकिन रिलीज के वक्त फिल्म विवादों में फंसी और नाम बदलना पड़ा।

4. पद्मावत

पद्मावत अब तक की सबसे विवादित फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म के मेकर्स पर इतिहास से छेड़छाड़ और राजपूत समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुचांने के आरोप लगे थे। इसके बाद पद्मावती का नाम बदल दिया गया।

5. लवयात्री

सलमान खान प्रोडक्शन द्वारा निर्मित इस फिल्म का नाम लवरात्रि था। यह नवरात्रि के वक्त रिलीज हुई थी, जिस पर हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगे थे। जिसके बाद नाम में परिवर्तन कर दिया गया।

6. आर राजकुमार

शाहिद कपूर की इस फिल्म को रैबों राजकुमार का नाम दिया गया था। लेकिन इस पर हॉलीवुड की एक फिल्म निर्माताओं को आपत्ति थी।

7. गोलियों की रासलीला रामलीला

रामलीला संजय लीला भंसाली की एक और विवादित फिल्म रही। जिसमें रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण नजर आए। रामायण के अपमान के आरोपों के चलते रामलीला टाइटल में गोलियों की रासलीला जोड़ा गया।

8. हसीना पारकर

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पर बनी इस फिल्म का नाम हसीना था। बाद मे इसे बदला गया। इस फिल्म श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में नजर आईं।

9. मद्रास कैफे

जॉन अब्राहम की श्रीलंका के तमिल मुद्दों पर बनी इस फिल्म का नाम पहले जाफना रखा गया था। लेकिन बाद इसे बदलकर मद्रास कैफे कर दिया गया। दक्षिण भारत में फिल्म को कड़ा विरोध झेलना पड़ा था।

10. रूही

राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की इस फिल्म का नाम पहले रूह आफ्जा था। लेकिन एक उत्पाद के नाम के चलते इसे रूही नाम से रिलीज किया गया।

Published on:
08 Nov 2021 04:26 pm