बॉलीवुड

‘बहुते क्रान्तिकारी…’ नई संसद को देखने पहुंचीं ‘थैंक्यू यू फॉर कमिंग’ की अभिनेत्रियां, प्रियंका ने ले लिए मजे

Priyanka Chaturvedi on Actresses Parliament visit: भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल ने नई संसद की इमारत का दौरा किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Sep 2023, 5:13 PM IST
Priyanka Chaturvedi
सांसद प्रियंका चतुर्वेदी बायें, दांयें में भूमि पेडनेकर और दूसरी एक्ट्रेस।

Priyanka Chaturvedi on Actresses Parliament visit: शिवसेना से राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' की कास्ट के नए संसद भवन पहुंचने पर तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ संसद भवन के भीतर से भूमि पेडनेकर, शहनाज गिल, डॉली सिंह और शिबानी बेदी की तस्वीर पर प्रियंका ने चुटकी ली है।

फिल्म की कास्ट के साथ केंद्रीय मंत्री के फोटो को ट्विटर पर शेयर करते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने लिखा, 'अब हमारे संसद में भी फिल्म का प्रचार भी हो सकता है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय को फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' के प्रमोशन के लिए बस ट्वीट ही करना बाकी है। बहुत ही क्रांतिकारी।'


संसद का इस समय विशेष सत्र चल रहा है। इस सत्र में महिला आरक्षण बिल पेश किया गया है। इस दौरान कई महिला अभिनेत्रियों ने संसद का दौरा किया है। इसी दौरान थैंक्यू फॉर कमिंग की कास्ट भी पार्लियामेंट पहुंची थी। महिला आरक्षण विधेयक के बारे में भी इस दौरान शहनाज गिल ने बात रखी थी। उन्होंने इसे सरकार का एक बेहतरीन कदम बताया है।

Updated on:
21 Sep 2023, 5:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सपना चौधरी ने तलाक कंफर्म करते ही लिया बड़ा फैसला! हटाया पति के नाम का टैटू, वीडियो हुआ वायरल

‘मुझे अपना मुंडन नहीं करवाना’, करण जौहर ने रवीना, शिल्पा और रेखा को लेकर किया सवाल, अक्षय कुमार ने दिया हैरानी भरा जवाब

Ye Prem Mol Liya Vs Gunmaaster G9: बॉक्स ऑफिस पर दो सगे भाइयों के बीच टक्कर, जानें आयुष्मान-अपारशक्ति की पिछली तीन फिल्मों का रिकॉर्ड

‘बैटमैन’ के साथ वायरल हो रहा 1999 का रोमांटिक गाना, अनू मलिक बोले- ‘अच्छा गाना कभी बूढ़ा नहीं होता’

‘खामोशी बहुत कुछ कहती है, संवादों से ज्यादा भावनाओं से जुड़ती हूं’, ‘ईठा’ पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा ने साझा किए अनुभव