बॉलीवुड

जिसने दिलाई सलमान को ‘रेस 3’, ‘भाईजान’ ने छीनी उसी की रोजी रोटी

जब रमेश तौरानी ने सलमान को 'रेस 3' आॅफर की थी तो उन्होंने यह फिल्म करने से साफ इंकार कर दिया
2 min read
May 31, 2018
Salman Khan
Salman Khan

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। दर्शक इस फिल्म का ब्रेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म 'रेस 3' 15 जून को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। रेस सीरीज की पहली दो फिल्मों में सलमान नहीं थे। रेस सीरीज की पहली दो फिल्मों में अभिनेता सैफ अली खान लीड रोल में थे। इस बार सैफ की जगह सलमान को लिया गया।

इन्होंने सुझाया सलमान का नाम:
दरअसल निर्माता रमेश तौरानी 'रेस 3' को बड़े पैमाने पर बनानी की योजना बना रहे थे। इस पर लीड एक्टर के तौर पर सलमान का नाम सुझाया गया। तौरानी को यह सुझाव रेस सीरीज की पहली दो फिल्मों के निर्देशक रहे अब्बास-मस्तान ने दिया था। अब्बास-मस्तान ने कहा कि सलमान के इस फिल्म से जुड़ते ही फिल्म का स्तर ऊंचा हो जाएगा। रमेश तौरानी को उनकी यह बात जंच गई। इसके बाद वे सलमान के पास पहुंचे और 'रेस 3' आॅफर की।

सलमान ने कर दिया था इंकार:
जब रमेश तौरानी ने सलमान को 'रेस 3' आॅफर की तो सलमान ने यह फिल्म करने से साफ इंकार कर दिया। हालांकि तौरानी ने हार नहीं मानी और वे फिल्म के लिए सलमान के पीछे पड़ गए। आखिर सलमान ने फिल्म करने के लिए हां कर दी।

रखी यह शर्त:
तौरानी के काफी पीछे पड़ने के बाद सलमान ने फिल्म करने के लिए हां तो कर दी लेकिन साथ में एक शर्त भी रख दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान ने कहा कि वह फिल्म तभी साइन करेंगे जब निर्देशक रेमो डिसूजा को बनाया जाएगा।

तौरानी ने मान ली सलमान की शर्त:
निर्माता रमेश तौरानी अभिनेता सलमान की शर्त मान गए और उन्होंने रेमो को फिल्म का निर्देशक बना दिया। इस तरह से रेस सीरीज की दो फिल्म को निर्देशित करने वाले अब्बास-मस्तान 'रेस 3' से आउट हो गए। इस तरह से जिन्होंने सलमान को फिल्म में लेने के लिए कहा उन्हें ही सलमान ने बाहर करवा दिया।

Published on:
31 May 2018 04:59 pm
Also Read
View All