क्या आप जानते हैं फिल्म 'The Accidental Prime Minister' में पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee का किरदार किसने निभाया है?
अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'The Accidental Prime Minister' कल रिलीज होने वाली है। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री Dr. Manmohan Singh की कहानी पर आधारित है। इस मूवी में मनमोहन सिंह का किरदार Anupam Kher निभा रहे हैं। लोगों में फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट बरकरार है। अब फैंस के लिए फिल्म से जुड़ी एक और दिलचस्प बात सामने आई है। 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' के एक हिस्से में हमें पूर्व प्रधानमंत्री atal bihari vajpayee भी दिखाई देंगे। क्या आप जानते हैं इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार किसने निभाया है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार के लिए 50 लोगों के ऑडिशन लिए गए थे। फिर भी कोई फाइनल नहीं हो पाया था। अंत में जब डायरेक्टर विजय गुट्टे के पास सिर्फ तीन दिन बचे थे, और शूटिंग शूरू करनी थी तब जाकर ये रोल एक चाय बेचने वाले को दिया गया। यकीनन इस शख्स ने अटल बिहारी वाजपेयी को हूबहू परदे पर उतारा।
चाय बेचने वाले इस स्टार का नाम राम अवतार भारद्वाज है। उन्होंने बताया, 'मुझे कोई राजनैतिक अनुभव नहीं है। लेकिन लोग मुझे हमेशा कहते थे कि जब मैं मुस्कुराता हूं तो अटल बिहारी जैसा दिखता हूं। मुझे अटल जी नाम सुनने की आदत हो गर्इ थी।'
शूटिंग के दौरान भी कई पूर्व प्रधानमंत्री के चाहने वाले एक्टर राम अवतार के साथ सेल्फी लेने पहुंच जाते थे। बता दें, यह फिल्म11 जनवरी को रिलीज हो रही है।