बॉलीवुड

ममता सरकार को फेमस डायरेक्टर ने दी खुलेआम चुनौती, बोले- जहां दर्ज हुई है FIR अब वहीं लॉन्च होगा ट्रेलर

The Bengal Files: सत्य घटना पर आधारित फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' के निर्देशक ने ममता सरकार को चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि फिल्म का विरोध हो रहा है, FIR दर्ज हो रही है लेकिन अब तमाम दिक्कतों के बावजूद ट्रेलर कोलकाता में ही रिलीज किया जाएगा।

2 min read
Aug 05, 2025
ट्रेलर तो कोलकाता में ही लॉन्च होगा…FIR दर्ज होने के बाद ममता सरकार को फेमस डायरेक्टर ने दी खुली चुनौती

The Bengal Files Movie Update: मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री ने कहा है कि तमाम दिक्कतों के बावजूद ट्रेलर कोलकाता में ही रिलीज किया जाएगा।

निर्देशक ने ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

न्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर कर बताया कि उनकी मूवी का ट्रेलर कहां रिलीज किया जाएगा। इस वीडियो में उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, सीएम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के कुछ सदस्यों ने निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पल्लवी जोशी के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज करवाए हैं। आरोप लगाया गया है कि फिल्म के कंटेंट विवादित हैं।

जवाब में फिल्म मेकर्स ने कोर्ट का रुख किया और हाई कोर्ट ने सभी एफआईआर पर फिलहाल रोक लगाते हुए उन्हें राहत दी। लेकिन कोर्ट के इस आदेश के बाद भी, नई एफआईआर दर्ज हो रही हैं। अब विवेक रंजन अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर आरोप लगाया कि वे फिल्म को रोकने और सच सामने आने से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने 'द बंगाल फाइल्स' को देश की सबसे अहम फिल्म बताया, जो भारतीय इतिहास के एक बहुत ही गहरे और छिपे हुए सच को सामने लाती है।

वीडियो शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, "जरूरी और अहम: मेरे खिलाफ द बंगाल फाइल्स बनाने पर पश्चिम बंगाल सरकार ने कई एफआईआर दर्ज की हैं। माननीय हाई कोर्ट ने इन पर रोक लगा दी है। वे हमें चुप क्यों करना चाहते हैं? सच से इतना डर क्यों लग रहा है? मैं चुप नहीं रहूंगा। कृपया देखें और शेयर करें।"

विवेक ने आगे वीडियो में कहा, "क्या वे फिल्म के खिलाफ हैं, उसके बनाने वाले के खिलाफ, या सच के खिलाफ? हम अपनी इस फिल्म के ट्रेलर को कोलकाता में ही लॉन्च करेंगे।"

पार्टी को चुनौती देते हुए किया ऐलान

उन्होंने जोर देकर कहा कि इस फिल्म के पीछे कई सालों की मेहनत और रिसर्च है। उन्होंने न्याय व्यवस्था पर अपना भरोसा दोहराया और पार्टी को चुनौती देते हुए ऐलान किया कि अब फिल्म का ट्रेलर कोलकाता में ही लॉन्च किया जाएगा, वो भी उसी शहर में, जहां ये एफआईआर दर्ज की जा रही हैं।

‘द बंगाल फाइल्स’ को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा है और इसे अभिषेक अग्रवाल व पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी, अनुपम खेर और दर्शन कुमार अहम किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म, विवेक की फाइल्स ट्रिलॉजी का हिस्सा है, जिसमें ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द ताशकंद फाइल्स’ भी शामिल हैं। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Also Read
View All

अगली खबर