बॉलीवुड

The Delhi Files: विवेक अग्निहोत्री की ‘दिल्ली फाइल्स’ का टीजर रिलीज, परेशान से दिखे मिथुन चक्रवर्ती

The Delhi Files The Bengal Chapter Teaser: विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म "दिल्ली फाइल्स" का टीजर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट भी आ गई है।
2 min read
• •
Jan 26, 2025
The Delhi Files The Bengal Chapter Teaser out Mithun Chakraborty first Look

The Delhi Files The Bengal Chapter Teaser: फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म "द दिल्ली फाइल्स" का काफी इंतजार दर्शकों को है। हाल ही में इस मूवी से मिथुन चक्रवर्ती का फिल्म से पहला लुक सामने आया था।

इसमें वो एक दमदार और इंटेन्स अवतार में नजर आ रहे हैं। अब इसका टीजर भी रिलीज कर दिया गया है। साथ ही बताया गया है कि ये मूवी कब रिलीज होगी।

द दिल्ली फाइल्स का टीजर

"द दिल्ली फाइल्स" के टीजर में मिथुन चक्रवर्ती वो एक सुनसान कॉरिडोर में भारतीय संविधान का पाठ करते हुए दिख रहे हैं। सफेद दाढ़ी के साथ और पूरे जोश के साथ संविधान पढ़ते हुए वो थोड़े परेशान से नजर आए।

द दिल्ली फाइल्स की स्टोरी  

ये टीजर काफी एक्साइटमेंट क्रिएट कर रहा है और मिथुन का इंटेंस अंदाज साफ नजर आ रहा है। ये फिल्म भारत के इतिहास, राजनीति और समाज पर जरूरी सवाल उठाएगी। "द दिल्ली फाइल्स" फिल्म बंगाल त्रासदी पर आधारित है, जो हमारे इतिहास का एक ऐसा हिस्सा है जिसे ज्यादा लोग नहीं जानते।

विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्मों के जरिए इतिहास और समाज से जुड़ी कई अहम बातों को सामने लाया है। वो अपनी फिल्मों में सच्चाई और गहरे रिसर्च का पूरा ध्यान रखते हैं, और वही मुद्दे उठाते हैं जो समाज के लिए जरूरी होते हैं। इस बार भी वो ऐसा करने वाली हैं।

द दिल्ली फाइल्स रिलीज डेट

फिल्म "द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर" को विवेक रंजन अग्निहोत्री डायरेक्ट कर रहे हैं, जबकि इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी द्वारा मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है। ये फिल्म 15 अगस्त 2025 को दुनियाभर में रिलीज होगी।

Also Read
View All