The Entertainers Tour 2024: 'द एंटरटेनर्स टूर 2024’ की मेजबानी अक्षय कुमार करेंगे।
The Entertainers Tour 2024: बॉलीवुड एक्शन स्टार अक्षय कुमार 'द एंटरटेनर्स टूर' (The Entertainers Tour) की मेजबानी करेंगे, जो इस साल ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होगा और इसमें शोबिज की दुनिया की कई अन्य हस्तियां शामिल होंगी। पिछला सीजन 2023 में उत्तरी अमेरिका में हुआ था। इस साल यह अगस्त 2024 में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया जाएगा।
द एंटरटेनर्स वर्ल्ड टूर का दूसरा सीजन मेलबर्न और सिडनी में आयोजित होगा। अक्षय के साथ नोरा फतेही, दिशा पटानी, सुनील ग्रोवर, एलनाज नोरौजी, सोनम बाजवा और स्टेबिन बेन जैसी कई हस्तियां शामिल होंगी।
ये भी पढ़ें: 25 साल उम्र गुजर गई मेरी राम भजन गाते-गाते, अब्बा नहीं रोक पाए तुम क्या रोकोगे…मुस्लिम गायिका ने किसे दी चुनौती?
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय की हाल ही में टाइगर श्रॉफ के साथ 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। वह जल्द ही 'सरफिरा', 'जॉली एलएलबी 3', 'हाउसफुल 5' और 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे।