बॉलीवुड

कपिल शर्मा की गेस्ट बनी थी कपूर फैमिली, बहू आलिया भट्ट ने किया इग्नोर, सामने आ गई सच्चाई

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के लेटेस्ट शो में गेस्ट बनकर पहुंचे थी कपूर फैमिली, मगर यहां से कपूर खानदान की बहू आलिया भट्ट (Alia Bhatt) नदारद रहीं, क्या थी वजह अब पता चल गया है।
2 min read
• •
Updated: 1 Apr 2024, 6:55 PM IST
The Great Indian Kapil Show
द ग्रेट इंडियन कपिल शो

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा का लेटेस्ट शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर आ गया है। इस शो में सुनील ग्रोवर उनके साथ वापसी कर रहे हैं। इसकी स्टारकास्ट में एक से बढ़कर एक कॉमेडियन हैं। इस बार शो में सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा, अर्चना पूरन सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और राजीव जैसे स्टार्स हैं।

शो के पहले गेस्ट बने थे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), नीतू कपूर और रिद्दिमा कपूर। कपूर फैमिली वाले इस एपिसोड में कपिल शर्मा एंड कंपनी जमकर उनके साथ लोगों को एंटरटेन किया। मगर यहां पर लोग कपूर खानदान की बहू यानी आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को मिस करते दिखे।


वो इस एपिसोड का हिस्सा नहीं थीं। पहले तो लोग कयास लगाने लगे शायद बेटी राहा कपूर की वजह से वो इस शो में नहीं आई। कुछ लोग तो ये तक कहने लगे कि सास-बहू और ननद में खटपट है इसलिए आलिया नहीं आईं। पर असल वजह क्या थी किसी को नहीं पता।
यह भी पढ़ें: TGIKS: कपिल शर्मा ने भर लिया झोला, सुनील ग्रोवर रह गए पीछे, नए शो में किसे मिली कितनी फीस?

IMAGE CREDIT: Patrika

आलिया क्यों नहीं आई कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में ये अब पता चल गया है। दरअसल, Netflix तो चाहता था कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) के पहले एपिसोड में वो हों। मगर एक चीज है जो कपूर फैमिली को साथ नहीं ला पाई। वो है पैसा।
यह भी पढ़ें: इस कॉमेडियन ने पहले उड़ाया सलमान खान का मजाक फिर कहे अपशब्द, वीडियो वायरल

जी हां, पैसों पर बात नहीं बनी इसलिए आलिया भट्ट इस शो में नहीं दिखीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पहले आलिया भट्ट और रणबीर को लाने का ही प्लान था। बात भी हुई मगर आलिया ने इतने पैसे डिमांड कर दिए की मेकर्स को पीछे हटना पड़ा।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद श्रीदेवी ने बदल दी थी बोनी कपूर की ये आदत, लेट एक्ट्रेस को याद कर रोने लगे फिल्ममेकर

आलिया भट्ट को छोड़ उन्होंने रणबीर कपूर एंड फैमिली को की शो का हिस्सा बना लिया। वैसे ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का पहला एपिसोड मजेदार रहा। लोगों ने इसे खूब इंजॉय किया। खासकर सुनील ग्रोवर की कॉमेडी को जो 7 साल बाद कपिल शर्मा के साथ वापसी कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Review: रणबीर कपूर की परफॉर्मेंस पर फिदा हुईं ‘ये जवानी है दीवानी’ की एक्ट्रेस, रामायण देखकर बोलीं पूर्णा जगन्नाथन- ‘मैग्नेटिक परफॉर्मेंस’

‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर के बाद कैलिफोर्निया में कंटेंट क्रिएटर से मिले रणबीर कपूर, बोले- ‘बस मेहनत करते रहो’

‘बड़ी जाहिलों जैसी बात है’, ‘आदिपुरुष’ के गानों की ‘रामायण’ से तुलना और आलोचना पर भड़के मनोज मुंतशिर

‘रोमांटिक डिनर और मूवी नाइट्स पीछे छूट गईं’, बेटे के जन्म के बाद विक्की कौशल संग बदली जिंदगी पर बोलीं कैटरीना कैफ

‘मैंने कभी पैसे नहीं लिए’, पटाखों के खिलाफ अभियान के लिए चार्ज करने पर बोलीं दीया मिर्जा