बॉलीवुड

शादी से पहले हो गया था अनुष्का और विराट ब्रेकअप! इस दिन लगी थी रिश्ते पर मुहर

श्रीलंका के खिलाफ एक मैच दौरान विराट ने शतक लगाया तो दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का की तरफ उन्होंने फ्लाइंग किस दिया था। एक इवेंट में विराट ने पहली बार रिलेशनशिप की बात मानी.....
3 min read
Dec 10, 2019
Virat Kohli And Anushka Sharma
Virat Kohli And Anushka Sharma

फैंस के बीच 'विरुष्का' के नाम से चर्चित अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी बुधवार को अपनी दूसरी सालगिरह सेलिब्रेट कर रही हैं। इस जोड़े ने वर्ष 2011 में 11 दिसंबर को इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। शादी में करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए थे। भले इस कपल का प्रोफेशन अलग-अलग हैं कि एक-दूसरे को काफी सपोर्ट करते हैं और अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर कर प्यार भरे मैसेज करते रहते हैं। विराट कोहली फिलहाल वेस्टइंडीज से चल रही टी-20 सीरीज में बिजी हैं। इसे देखते हुए कपल का सेंकड मैरिज एनिवर्सरी पर छुट्टियों पर जाने का कोई प्लान नहीं है।

ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी
विराट और अनुष्का का पहली मुलाकात अगस्त 2013 में एक शैंपू के विज्ञापन की शूटिंग के दौरान हुई। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए और अक्सर साथ-साथ देखे जाने लगे। फिर धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। एक बार अनुष्का कोलंबो में चल रही शूटिंग छोड़कर एक दिन के लिए विराट से मिलने मुंबई आ गई थी। दोनों श्रीलंका की कुछ खूबसूरत जगहों पर भी घूमे। इसके बाद अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने के लिए वह उदयपुर पहुंच गए थे। उन दिनों अनुष्का किसी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अक्टूबर 2014 में इंडियन सुपर लीग के मैच के दौरान दोनों स्टेडियम में सार्वजनिक तौर पर साथ नजर आए। श्रीलंका के खिलाफ एक मैच दौरान विराट ने शतक लगाया तो दर्शकों के बीच बैठी अनुष्का की तरफ उन्होंने फ्लाइंग किस दिया था। एक इवेंट में विराट ने पहली बार रिलेशनशिप की बात मानी। उन्होंने कहा, सबकुछ ओपन है। मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। अनुष्का ने भी एक इवेंट में कुछ इसी तरह की बात कही कि वह और विराट कुछ नहीं छिपा रहे हैं। 2016 में दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी आई। फिर वर्ष के अंत तक उनकी प्यार की गाड़ी फिर पटरी पर आ गई। इसके बाद युवराज सिंह और हेजल की शादी की पार्टी में यह कपल साथ आए। दोनों ने जमकर डांस किया। 2017 में वैलेंटाइन्स डे के मौके पर विराट ने अनुष्का से अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया।

शादी में ये खास लोग ही हुए शामिल
विराट और अनुष्का ने शादी के लिए मीडिया से दूर इटली की टस्कनी के पास बोरगो रेसॉर्ट को चुना। आमतौर पर ये जगह सर्दियों में बंद रहती है, लेकिन इस शादी के लिए स्पेशली दिसंबर में खोला गया। इस रॉयल शादी में उन्होंने कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही न्यौता भेजा था। इसमें परिवार के लोग और कुछ करीबी रिश्तेदार के अलावा खास दोस्त शामिल हुए थे। उनके मैनेजर रहे वैभव और दोस्त गीत वल्स, वर्तिक तिहारा भी नजर आए। अनुष्का और विराट ने शादी को शाही बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। साथ ही काफी मोटी रकम भी खर्च की थी। इस शादी को बंटी सचदेव में भव्य बनाया था। अनुष्का-विराट की वेडिंग को इंडियन टच देने के लिए शहनाई, ढोल ताशे और भंगड़े का भी इंतजाम किया गया था। वेन्यू से लेकर अनुष्का और विराट के कपड़ों, सगाई की अंगूठी और रिसेप्शन में भी काफी पैसा खर्च किया गया। ऐसे में यह शादी भी आलीशान शादियों में शुमार है।

Published on:
10 Dec 2019 03:14 pm