1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तलाक अनाउंस करते ही ईशा रिखी ने किया बादशाह को अनफॉलो, शादी की फोटोज भी की डिलीट

Isha rikhi unfollow badshah: रैपर बादशाह और अभिनेत्री ईशा रिखी की शादी अब खत्म हो चुकी है। तलाक कंफर्म करने के बाद ईशा ने बादशाह संग सभी फोटोज भी हटा दी है।
3 min read
Google source verification
Isha rikhi unfollow badshah and deleted all post after divorce

ईशा रिखी ने बादशाह को किया अनफॉोल (Photo Source- Twitter/@Dr_Priyanka0)

Isha rikhi unfollow badshah after divorce confirmed: रैपर-सिंगर बादशाह और पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी के अचानक अलग होने की खबर ने उनके प्रशंसकों को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 5 महीने पहले मार्च में ही ईशा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरों के साथ इस रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। लेकिन सोमवार रात कपल ने अपने तलाक की अनाउंसमेंट कर डाली । वहीं, अब ईशा रिखी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए सभी फोटोज और वीडियोज भी डिलीट कर दिए हैं।

ईशा रिखी ने किया बादशाह को अनफॉलो

पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी और बादशाह के बीच दूरियां इतनी बढ़ चुकी हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक-दूसरे को अनफॉलो (Unfollow) भी कर दिया है। इतना ही नहीं, ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम फीड से बादशाह से जुड़ी तमाम तस्वीरें और शादी की पोस्ट्स भी पूरी तरह डिलीट कर दी हैं।

ईशा रिखी ने किया था जुलाई में क्रिप्टिक पोस्ट

सोशल मीडिया पर Unfollow करने से पहले ही ईशा रिखी ने अपने रिश्ते में आई दरार और मानसिक तनाव के गहरे संकेत दे दिए थे। जुलाई के महीने में उन्होंने एक बेहद भावुक पोस्ट शेयर किया था, हालांकि बाद में उसे डिलीट कर दिया गया।

ईशा ने उस पोस्ट में अपने दिल का दर्द बयां करते हुए लिखा था कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके शरीर पर कोई निशान नहीं दिखाई देते। लंबे समय तक मैं पूरी तरह चुप रही क्योंकि मुझे डर लगता था। मुझे लगता था कि मेरे पति के पास बहुत प्रभाव, अपार शक्ति और संसाधन हैं, और मैंने खुद को मना लिया था कि चुप रहना ही मेरे लिए सबसे सुरक्षित रास्ता है। मेरी चुप्पी कभी भी मेरी स्वीकृति नहीं थी, बल्कि यह सिर्फ खुद को बचाने का एक जरिया थी। लेकिन आज मैं डर के बजाय साहस को चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए अभी तैयार न हूं, लेकिन मैं अब यह दिखावा करना बिल्कुल बंद करने के लिए तैयार हूँ कि सब कुछ ठीक था।"

तस्वीरों के मोंटाज और रोते हुए वीडियो ने बढ़ाई थीं अटकलें

इसके अलावा ईशा ने एक अन्य वीडियो मोंटाज भी शेयर किया था, जो उनकी और बादशाह की शादी की खुशहाल तस्वीरों से शुरू होता था, लेकिन उसका अंत एक ऐसी बेहद भावुक तस्वीर पर होता था जहां ईशा रोती हुई नजर आ रही थीं और बादशाह उन्हें चुप करा रहे थे। उस पोस्ट के कैप्शन में ईशा ने लिखा था- "हर तूफान एक सबक है। हर प्रार्थना एक उम्मीद है।"

शादी के महज 5 महीने के भीतर तस्वीरें डिलीट करने और सोशल मीडिया से एक-दूसरे को हटाने के इस कदम ने दोनों के अलगाव की खबरों पर पक्की मुहर लगा दी है। फैंस इस हाई-प्रोफाइल कपल के यूं अचानक अलग होने से काफी हताश हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग