बॉलीवुड

‘इमरान खान’ और ‘अवंतिका’ के अलग होने का कारण आया सामने, जानकर Fans को भी नहीं होगा यकीन

लंबे समय से Bollywood से दूर चल रहे Imran Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह इमरान के फैंस को निराश कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान के करियर के साथ उनका पारिवारिक जीवन में कुछ चीज़ें सही नहीं चल रही है।
2 min read
Sep 27, 2019
imran

लंबे समय से बॉलीवुड से दूर चल रहे इमरान खान ( Imran Khan ) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुर्खियों की वजह इमरान के फैंस को निराश कर देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान खान के करियर के साथ उनका पारिवारिक जीवन में कुछ चीज़ें सही नहीं चल रही है।

इसका इफेक्ट उनकी मैरिड लाइफ ( Married Life ) में भी दिखने लगा है। कुछ दिनों पहले जानकारी मिली थी कि इमरान और उनकी पत्नी अवंतिका ( Avantika ) के संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं इसके चलते दोनों अलग रहने लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वे जल्द ही तलाक ले सकते हैं।

View this post on Instagram

When #brunch starts at 12:30 and ends at 7...

A post shared by Imran Khan (@imrankhan) on

दरअसल, जानकारी मिली है कि इमरान बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर काफी परेशान रहते हैं। चार साल से उन्हें कोई फिल्म ऑफर नहीं हुई है। इन्हीं सब परेशानियों की वजह से इमरान डिप्रेस और चिड़चिड़े हो गए हैं। ऐसे में इमरान और अवंतिका के बीच लड़ाई झगड़े भी बढ़ गए हैं। वहीं जानकारी मिली है कि इन दिनों अवंतिका अपने माता-पिता के पास रह रहीं हैं।

इमरान और अवंतिका की एक बेटी भी है जिसका नाम इमारा है। इमारा भी अपनी मम्मी अवंतिका के साथ ही रह रही है। वहीं, अब इमरान और अवंतिका को लेकर मीडिया जगत में तलाक को लेकर सुर्खियां चल रही है। ऐसे में दोनों के परिवार वाले भी काफी परेशान हैं।

Published on:
27 Sept 2019 04:18 pm