बॉलीवुड

Animal की कामयाबी का रहस्य आया सामने, जानें फिल्म क्यों कर रही हर रोज तूफानी कमाई

Animal Secret Success: रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। पहले फिल्म की आलोचना की गई फिर आचानक ऐसे कैसे बढ़े इतने दर्शक आइए जानते हैं।
3 min read
• •
Updated: 19 Dec 2023, 10:36 AM IST
the_secret_of_success_of_animal_came_out_know_why_film_made_huge_earnings_everyday.jpg
जानिए ‘एनिमल’ फिल्म की कामयाबी का रहस्य

Animal Secret Success: 'एनिमल' फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये की नेट कमाई करके कामयाबी हासिल की है। यह इस साल की चौथी हिंदी फिल्म है जो सिनेमाघरों से इतना बड़ा आंकड़ा हासिल करने में सफल हुई है। इस कमाई के चौंकाने वाले पहलू में यह है कि इस साल रिलीज हुई चारों फिल्में - 'पठान', 'गदर 2', 'जवान' और 'एनिमल' - इसी क्रम में आईं हैं, और इनमें से तीन फिल्में पिता-पुत्र के रिश्तों पर आधारित हैं।

हालांकि, 'एनिमल' को लेकर चर्चा ज्यादा हो रही है। समाजशास्त्रियों की चिंता है कि यह फिल्म भारतीय पुरुष की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। अधिकांश समीक्षक उनमें से हैं जो अनुराग कश्यप की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी फिल्में को कालजयी मानते हैं और उनके साथी निर्देशकों की तुलना में एकीरा कुरोसावा, क्वेंटिन टैरेंटिनो और गाय रिची जैसे फिल्मकारों को महान मानते हैं, जिनकी फिल्में हिंसा के अतिरेक से परिपूर्ण हैं। अब जानते हैं किन कारणों से ‘फिल्म एनिमल’ हर रोज तूफानी कमाई कर रही है।

बाप-बेटे की इमोशनल कहानी ने दर्शकों का जीता दिल
फिल्म में रणबीर कपूर का किरदार अपने पिता यानी अनिल कपूर से बहुत प्यार करता है। उनके लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। वो हद एक सीन में दिखाया भी गया है। जब रणबीर कपूर कहते हैं कि “जिसने भी मेरे पापा पर गोली चलाई है, मैं वादा करता हूं कि उसका गला मैं खुद अपने हाथ से काटूंगा।” फिल्म का ये सीन दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए। एक बेटा अपने बाप के प्यार के लिए किस हद तक जा सकता है। ये फिल्म में दिखाया है।



रणबीर कपूर की एक्टिंग और धांसू एक्शन के कायल हुएं फैंस

रणबीर कपूर अपने स्वीट पर्सनालिटी के लिए जानें जाते हैं, लेकिन ‘एनिमल’ में उनका खूंखार लुक देखकर लोग उन्हें और भी चाहने लगे हैं। फिल्म में रणबीर की एक्टिंग का कोई जवाब ही नहीं है। अपने दमदार एक्शन से तो उन्होंने आग लगा दी है। फिल्म के अंत में रणबीर का अनिल कपूर के साथ एक सीन होता है, जिस देखकर लोग दंग रह गए। रणबीर कपूर पहली बार इस फिल्म में एक्शन अवतार में नजर आए हैं, वह कभी कुल्हाड़ी से तो कभी गन से लोगों को बेरहमी से मारते हुए दिखे हैं।





‘एनिमल’ के बाद बॉबी देओल से ‘लार्ड बॉबी’ बने एक्टर

फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर की एक्टिंग के बाद सभी का ध्यान किसी ने खींचा है तो वो है बॉबी देओल का किरदार। ‘एनिमल’ में बॉबी देओल की एक्टिंग देखने के बाद फैंस के बीच एक अलग ही मौहौल बना हुआ है। उनके फैंस अब उन्हें ‘लार्ड बॉबी’ कहकर पुकार रहे हैं। फिल्म में वह विलेन के किरदार में जबरदस्त जमे हैं। इंटरवल के बाद फिल्म में ‘जमाल कुडू’ गाने के साथ बॉबी देओल की एंट्री होती है। जो शानदार साबित हुई है। लोग उस गाने पर खूब रील्स बना रहे हैं। इतना ही नहीं एक भी डायलॉग बोले बिना बॉबी देओल ने अपनी खलनायकी से लोगों की रूह भी कंपा दी है।



यह भी पढ़ें: Animal का वो डिलीटेड सीन अब नेटफ्लिक्स पर नहीं होगा रिलीज, जानें क्यों किया गया फेर बदल

सुपरहिट डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा का डायरेक्शन लोगों को बनाया दीवाना

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की सफलता की चर्चा अगर हो रही है तो इसका पूरा श्रेय संदीप रेड्डी वांगा को जाता है। क्योंकि संदीप रेड्डी ने इस फिल्म की कहानी को लिखा और डायरेक्ट किया है। इससे पहले उन्होंने शाहिद कपूर को लेकर 'कबीर सिंह' फिल्म बनाई थी, जो साल 2019 में ब्लॉकबस्टर साबित हुई। चार साल के गैप के बाद संदीप रेड्डी वांगा 'एनिमल' लेकर आए हैं। फिल्म देखने के बाद यह क्लियर हो गया है कि उन्होंने इस फिल्म को बनाने में कोई कसर नही छोड़ी है। इस कुछ कारणों की वजह से फिल्म हर रोज छपड़ फाड़ कमाई कर रही है।

Updated on:
19 Dec 2023, 10:36 AM IST
Published on:
Also Read
View All
पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’

बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन 45% का उछाल फिर भी ‘आदिपुरुष’ से पीछे ‘रामायण’, 182 करोड़ रुपये के पार पहुंचा कलेक्शन