बॉलीवुड

बॉलीवुड के ये स्टार्स फिल्मों से ही नहीं, विज्ञापनों से भी करते है करोड़ों की कमाई, जानिए कौन है टॉप पर

बॉलीवुड में कलाकार अपने किरदार से रातों-रात एक बड़ा स्टार बन जाता है लेकिन उनकी कमाई फिल्में के दम पर ही रहे ऐसा मुमकिन नही है ये लोग अपनी आमदनी का जरिया फिल्में के साथ साथ विज्ञापन से भी करते है जिससे उन्हें हर दिन लाखों-करोड़ों की कमाई होती है
3 min read
• •
Updated: 8 Sep 2021, 3:49 PM IST
Thease stars are Earns Crores Of Rupees
Thease stars are Earns Crores Of Rupees

नई दिल्ली। बॉलीवुड में काम करने वाला हर बड़ा स्टार्स अपनी एक फिल्म करोड़ों रुपए हासिल करता है। फिर चाहे बात बिग बी की हो या फिर सलमान से शाहरूख खान तक की। ये लोग काफी लंबी रकम बतौर फीस वसूलते हैं। लेकिन इनकी कमाई का जरिया सिर्फ फिल्मों की फीस नही होती बल्कि इससे कही ज्यादा वो एक विज्ञापन से कमा लेते हैं। कार, शैंपू, इंश्योरेंस, पान मसाला से लेकर सॉफ्ट ड्रिंक्स तक जैसे विज्ञापनों में ये स्टार्स नजर आ चुके है। अब आप ये जानना चाहेंगे कि ये कलाकार किसी एक विज्ञापन का कितने रुपए फीस चार्ज करते हैं। जानिए इसके बारे में...

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी इस मामले में पीछे नही है उनके विज्ञापन अक्सर आप टीवी पर देखते है जिसका वो प्रति विज्ञापन का 3 से 8 करोड़ रुपए वसूल करते है। अमिताभ कैडबरी, नवरत्न तेल, डॉ. फिक्सिट और गुजरात टूरिज्म जैसे कई विज्ञापन करते हैं।

आमिर खान

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से पहचाने जाने वाले आमिर खान भी फिल्म के साथ साथ एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए अच्छी खासी रकम वसूल करते है। वे प्रतिदिन के हिसाब 2 से 7 करोड़ रुपए से लेते हैं। आमिर वीवो, कोका कोला, वेदांतु जैसे विज्ञापन कर चुके हैं।

ऐश्वर्या राय

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय भी विज्ञापनों से अच्छी खासी फीस लेती हैं। ऐश्वर्या एक विज्ञापन का 2 से 6 करोड़ रुपए लेती है। वो लक्स, लोरियल, कल्याण ज्वैलर्स, कोका कोला जैसी कंपनियों के लिए काम कर चुकी हैं।

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान फिल्मों की फीस के साथ विज्ञापन से भी खूब पैसे कमाते हैं। इंडस्ट्री में वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों की लिस्ट में शामिल हैं। एक विज्ञापन का शाहरुख 4 से 10 करोड़ रुपए तक चार्ज करते हैं।

सलमान खान

भाईजान सलमान खान इन दिनों फीस के मामले में सबसे टॉप पर है फिल्म के साथ साथ विज्ञापनों की कमाई के मामले में भी वो पीछे नहीं हैं। सलमान एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए रोजाना 4 से 10 करोड़ रुपए लेते हैं।

करीना कपूर खान

बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में करीना कपूर के विज्ञापन अक्सर टीवी पर देखे जा सकते हैं। वो एक दिन का 3 से 4 करोड़ रुपये करीब लेती हैं।

अक्षय कुमार

अक्षय कुमार इन दिनों बॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कलाकार हैं। साल में कई फिल्में और टीवी शो करके वो मोटी कमाई करते हैं। विज्ञापनों के मामले में भी वो कम नही हैं। अक्षय एक विज्ञापन से 5 से 10 करोड़ रुपये बसूल कर लेते हैं।

Published on: