बॉलीवुड

बॉलीवुड से पहले पैसे कमाने के लिए माता के जगराते गाया करती थीं नेहा कक्कड़, बदली ऐसी किस्मत

बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ को फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं। साल 2008 में एक म्यूजिक एलबम निकाला
2 min read
neha-kakkar-4.jpeg

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ आज अपनी गायकी से काफी ऊंची उड़ान भर चुकी हैं जिनके गाने की चर्चा हर किसी के होठों से सुनी भी जा सकती है। अभी हाल ही में रियलिटी शो 'इंडियन आइडल'के दौरान वो काफी चर्चे में आई। जब एक कंटेस्टेंट ने ऑडिशन के दौरान जबरदस्ती किस कर लिया था। नेहा कक्कड़ के साथ हुआ ये वाकया चौका देने वाला था। यहां तक कि विशाल और शो के होस्ट आदित्य नारायण भी इसे देख हैरान हो गए। नेहा ने अपने करियर की शुरुआत 'इंडियन आइडल'में बतौर कंटेस्टेंट की थी। जानिए इतने लंबे अरसे में नेहा कक्कड़ के लुक में कितना बदलाव आ गया है।
एक समय ऐसा था जब नेहा की अवाज बॉलीवुड के मंच पर नही बल्कि पैसे कमाने के लिए माता के जगराते में गूंजा करती थी। इसमें उनके साथ हमेशा उनकी बहन और गायक सोनू कक्कड़ रहते थे। नेहा कि इऩ पुरानी तस्वीरों को देखेगें तो आपको लगेगा कि उनके लुक में बहुत बदलाव आ गया है।

नेहा की यह तस्वीर 'इंडियन आइडल' सीजन दो की है। जिसमें उस वक्त नेहा इस शो में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में आई थीं। उस समय नेहा कुछ ऐसी दिखा करती थीं। इस तस्वीर में नेहा के साथ फराह खान और अनु मलिक नजर आ रहे हैं। अब समय कि बात देखिये कि आज नेहा उसी शो को जज कर रही हैं।
नेहा की यह तस्वीर जब वो अपनी गायिकी से मशहूर हो रही थी। जिसमें उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है। नेहा को इस तस्वीर में देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वहीं नेहा है जो आज करोड़ों दिलों पर राज करती हैं।

नेहा की यह तस्वीर इंडियन आइडल के ठीक बाद की है। जब वो एक-एक कर कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ती जा रही थीं। इसके बाद से ही उनके लुक में बदलाव देखने को मिला। नेहा ने इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेने के बाद साल 2008 में एक म्यूजिक एलबम निकाला। जिसका नाम 'नेहा द रॉक स्टार' था। इसके बाद से ही उन्हे बॉलीवुड में भी काम मिलने लगा।

नेहा की ये तस्वीर उनके करियर के शुरुआती दौर की है जिस वक्त उन्होंने सिनेमाजगत में कदम रखा था। धीरे-धीरे नेहा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ मजबूत बनाई। नेहा के लुक में अब बहुत बदलाव आ गया है। इसका सबूत नेहा की यह तस्वीरें हैं। नेहा को फिल्म इंडस्ट्री में 11 साल हो चुके हैं।

Updated on:
24 Oct 2019 02:53 pm
Published on:
24 Oct 2019 02:53 pm