बॉलीवुड

बिग बी बोले- मैं ठीक हूं, कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ

बिग बी बोले- मैं ठीक हूं, कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ...
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2017, 4:28 PM IST
amitabh bachchan
amitabh bachchan

महानायक अमिताभ बच्चन ने कोलकाता में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरों का खंडन करते हुए कहा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। अभिनेता ने गुरुवार रात ट्वीट किया, "मुझे मेरे चिंतित शुभचिंतकों और मीडिया ने सूचित किया है कि कोलकाता में एक कार दुर्घटना में मैं बाल-बाल बच गया...यह गलत है, कोई दुर्घटना नहीं हुई और मैं बिल्कुल ठीक हूं।" खबरों के मुताबिक, कोलकाता में पिछले सप्ताह अमिताभ एक कार दुर्घटना में उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी मर्सिडीज कार का एक पहिया निकल गया। अमिताभ वहां 23वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का उद्घाटन करने गए थे।

अमिताभ बच्चन द्वारा एक्सीडेंट की बात को नकारे जाने से जेहन में एक सवाल उठता था कि वो कौन शख्स था, जिसकी कार का पहिया निकला था... और फिर पीछ ेआ रही मंत्री की कार में उस शख्स को एमरपोर्ट तक छोड़ा गया। सवाल यह भी उठता है कि यदि वाकई अमिताभ बच्चन की कार का पहिया निकला, तो फिर अमिताभ बच्चन इस खबर को झूठ क्यों कह रहे हैं, जबकि इस एक्सीडेंट की पुष्टि खुद एक आला अधिकारी ने की थी। इतना ही नहीं राज्य सरकार ने इस घटना को लेकर उस ट्रेवल एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसने बिग बी को हवाई अड्डे जाने के लिए कार मुहैया कराई थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जी हां, अधिकारी ने ये बताया कि उनके साथ राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री भी थे।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात निकल कर सामने आई है कि कार के फिटनेस सटिफिकेट की डेट एक्सपायर हो चुकी थी। उसके बावजूद कार का इस्तेमाल किया जा रहा था। सचिवालय में एक सूत्र ने कहा कि यदि ट्रांसपोर्ट एजेंसी की गलती पायी गई, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद बिग बी इस कार से उतर गए और उन्हें मंत्री की कार से हवाई अड्डा ले जाया गया। मंत्री की कार बिग बी की कार के पीछे ही आ रही थी। कोलकाता यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि एक्सीडेंट की बात सच है, तो फिर अमिताभ बच्चन झूठ बोल रहे हैं...या फिर अधिकारी ने किसी और की कार का पहिया निकलते हुए देखा...लेकिन इतना तो तय है कि कार का पहिया निकला था।

Published on:
Also Read
View All
‘क्यों हिम्मत चाहिए एक अच्छे घर में रहने के लिए’, सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैट में रहने को लेकर बोलीं अदा शर्मा

‘कलाकार भी इंसान ही होते है’, दलेर मेहंदी विवाद पर गुरदास मान का आया रिएक्शन, गायकों के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर भी दिया बयान

Tanu Weds Manu 3: आर माधवन और कंगना रनौत के बिना नहीं बनेगी फिल्म, आनंद एल राय ने किया साफ

‘फेल होने का डर भारत को पीछे खींच रहा है’, ‘रामायण’ के इंद्र देव के रोल में दिखने वाले कुणाल कपूर ने कही बड़ी बात

‘मोहब्बतें’ फेम किम शर्मा ने भारत लौटकर क्यों की 9 से 5 की नौकरी? अब प्रोड्यूसर बनने के बाद सालों बाद खोले कई राज