बॉलीवुड

कभी जिनके लिए धड़कता था इन स्टार्स का दिल, ब्रेकअप के बाद उन्हीं की शादी में किया जमकर डांस, देखें पूरी लिस्ट

देखिए कौन-कौन से सेलेब्रिटीज ने अपने एक्स लवर्स की शादियों में जमकर नाचे
3 min read
Mar 16, 2019
Shahid Kapoor Ranveer Singh Dino Morea
Shahid Kapoor Ranveer Singh Dino Morea

बॉलीवुड में आए दिन किसी के दिल जुड़ने तो किसी के दिल टूटने की खबरें सुर्खियों में बनी रहती हैं। किसी के आने और जाने से किसी की जिंदगी नहीं रुकती। इस बात को सही मायने में साबित करते हैं ये स्टार्स। लेकिन ब्रेक-अप के बाद भी ये स्टार्स एक-दूसर के अच्छे दोस्त हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ एक्स गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने ब्रेक-अप होने के बाद भी आपस में रिश्ता कायम रखा। यहां तक कि एक-दूसरे की शादियों में भी खूब इन्जॉय किया।

प्रियंका के मेहमान बने शाहिद कपूर
शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम भी इसी लिस्ट में शामिल है। दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब सुर्खियं बटोरीं हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। हाल में जब देसी गर्ल ने निक जोनस के साथ शादी रचाई तो उन्होंने शाहिद को इन्वाइट किया था। शाहिद कपूर भी अपनी पत्नी के साथ देसी गर्ल के रिसेप्शन में पहुंचे थे।

सोनम कपूर के रिसेप्शन में रणबीर कपूर
इसी लिस्ट में अगला नाम आत है रणबीर कपूर और सोनम कपूर का। 'सांवरिया' फिल्म में डेब्यू करने के साथ ही सोनम और रणबीर का नाम एक दूसरे के साथ खूब जुड़ने लगा था। इसके बाद सोनम ने अपने रिसेप्शन में रणबीर कपूर को न्योता दिया। वहीं रणबीर रिसेप्शन में आलिया भट्ट के साथ पहुंचे।

बिपाशा बसु की शादी में जमकर नाचे डीनो मोरिया
बिपाशा बसु का नाम सबसे एक्टर डीनो मोरिया के साथ जुड़ा। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी खूब चर्चा में रही हैं। लेकिन बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आईं। बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी रचाई तो उसमें डीनो मेहमान बने थे।

अनुष्का के रिसेप्शन में पहुंचे रणवीर सिंह
एक्टर रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा के अफेयर के की चर्चा पूरे बी-टाउन में फेमस है। दोनों ने लंबे समय तक एक दूसरे को डेट किया। लेकिन कुछ ही दिनों के बाद ही दोनों के अलग हो गए। इसके बाद अनुष्का ने क्रिकेटर विरोट कोहली संग शादी कर ली। अनुष्का ने जब अपनी शादी का रिसेप्शन रखा तो उन्होंने रणवीर सिंह को न्योता भेजा और वो पहुंचे भी थे।

नेहा धूपिया की शादी में पहुंचे युवराज
युवराज सिंह का नाम कई सारी एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका है। उनमें से एक नाम था नेहा धूपिया का। पिछले साल नेहा ने युवराज सिंह के दोस्त अंगद बेदी से शादी रचाई, जिसमें युवराज सिंह शामिल हुए थे।

अहाना देओल की शादी में पहुंचे थे रणवीर सिंह
ये बात कम लोग ही जानते हैं की रणवीर कॉलेज के दिनों में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल को डेट कर चुके हैं। जब दोनों कॉलेज से बाहर आए तो इनका ब्रेक-अप हो गया। जब अहाना ने शादी रचाई तो रणवीर सिंह ने उसमें शिरकत की थी।

Published on:
16 Mar 2019 09:29 am