बॉलीवुड

Shilpa Shetty से Priyanka Chopra तक, इन स्टार्स के पास है विदेशों में करोड़ों की सम्पत्ति, एक ने खरीद रखा है बर्फीला पहाड़

बॉलीवुड सेलेब्स को अक्सर विदेशों में पार्टी मनाते काफी देखा गया है। क्योंकि इन स्टार्स ने खरीद रखे है भारत से लेकर विदेशों तक में शानदार प्रॉपर्टी जिसकी कीमत जानकर ही आपके उड़ जाएंगे होश

3 min read
celebs have invested in properties abroad
celebs have invested in properties abroad

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई ऐसे स्टार्स रहे हैं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में जी तोड़ मेहनत करके काफी कम उम्र में ही वो ऊंचा मुकाम हासिल किया हैं जिसे पाने के लिए लोगों की पूरी जिंदगी भी कम पड़ जाती है। आज हम ऐेसे ही बॉलीवुड के उन स्टार्स के बारे में बता रहे है जिन्होने अपनी मेहनत के दम पर देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करोड़ों रुपये की संपत्ति खरीदी है। जिसमें शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, अक्षय कुमार और शाहरुख से लेकर और प्रियंका चोपड़ा तक ये हस्तियां इन लिस्ट में शामिल है, जिन्होंने अपनी आय का एक हिस्सा विदेशों की संपत्तियों में निवेश किया है।

1. प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने जिस तरह से अपने अभिनय के जलवा देश से लेकर विदेशों तक में बिखेरा है उसी तरह से वो दुनिया भर में लग्जरी संपत्तियों की मालकिन हैं। पहले तो उन्होंने निक जोलन से शादी करने के बाद कैलिफोर्निया में 144 करोड़ रुपये की हवेली की मालिक बनी। इसके बाद उनकी मॉन्ट्रियल में एक हवेली है जिसमें वो अपने काम के दौरान जाकर रहती हैं। इसके अलावा प्रियंका ने अभी हाल ही में न्यूयॉर्क में 'सोना' नाम का एक इंडियन रेस्टोरेंट भी खोला है।

2. शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने फिल्मों के साथ साथ विज्ञापन से लेकर योगा तक में भरपूर कमाई की है। और इसी के चलते वो करोड़ों की सम्पत्ति की मालकिन भी है। विदेशों में उनकी भव्य संपत्ति है। राज कुंद्रा से शादी करने के बाद कुन्द्रा ने उन्हें दुबई में बुर्ज खलीफा की 19वीं मंजिल का एक अपार्टमेंट गिफ्ट में दिया था। हालांकि, इस संपत्ति को कपल ने बेच दिया है। वहीं, इंग्लैंड के वेब्रिज में उनका शानदार घर है जो किसी राज महल से कम नहीं है। इतना ही नहीं, उनके पास मेफेयर, लंदन और ऑक्सफोर्ड स्ट्रीट में भी संपत्तियां हैं।

3. अक्षय कुमार

अक्षय कुमार फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर कलाकरों की लिस्ट में है इसी के चलते इस एक्टर के पास ना केवल देश में बल्कि विदेशों में भी अलग अलग जगहों पर भव्य संपत्तियां हैं। इस अभिनेता ने टोरंटो, कनाडा में बंगलों और अपार्टमेंट तो खरीदा ही है साथ एक पूरी बर्पीली पहाड़ी तक खरीद डाली है। अभिनेता कनाडा को अपना दूसरा घर मानते हैं। अक्षय के पास मॉरीशस के एक समुद्री तट पर आलीशान बंगला भी है।

4. शाहरुख खान

इसके बाद शाहरुख खान का नाम भी आलीशान बंगला खरीदने वाले एक्टर्स की लिस्ट में जुड़ा हुआ है। मुंबई में उनका मन्नत नाम के बंगले को तो हर कोई जानता है। इसके अलावा सुपरस्टार के पास विदेशों में भी आलीशान संपत्तियां हैं। किंग खान के पास दुबई के द पाम जुमेराह में 17.84 करोड़ रुपए का एक लग्जरी हॉलिडे होम है, जिसमें एक प्राइवेट समुद्र तट भी है। शाहरुख खान के पास सेंट्रल लंदन के पार्क लेन में 183 करोड़ रुपए का एक अपार्टमेंट भी है।

5. अभिषेक बच्चन

अभिषेक बच्चन एक एक्टर होने के साथ कबड्डी टीम के मालिक भी हैं इसके अलावा वो पिता अमिताभ बच्चन की कंपनी की देखरेख भी करते है। अभिषेक उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिलकर दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट में एक शानदार घर खरीदा है जो 5600 वर्ग फुट से 10,600 वर्ग फुट क्षेत्र में फैला हुआ है।

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को बारत के साथ दुबई से बेहद पसंद है, इसलिए उन्होंने डाउनटाउन इलाके में पूरा का पूरा अपार्टमेंट खरीदा हुआ है।

Published on:
10 Sept 2021 06:22 pm