बॉलीवुड

बॉलीवुड के ऐसे विलेन जिनको लोग हीरो से भी ज्यादा करते हैं पसंद

आमतौर में विलेन के रोल को लोग कम पसंद करते हैं लेकिन आप भी जानिए इन विलेन्स के बारे में जिनके किरदार को लोगों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया है

3 min read
konkona sen
konkona sen

नई दिल्ली। फिल्मों में विलेन की भूमिका भले ही नेगेटिव क्यों न हो पर इनके बिना कहानी का मजा अधूरा है। वहीं बहुत से लोगों को विलेन के रोल पसंद नहीं आते हैं। लेकिन किसी भी स्टोरी में विलेन न हो तो उसके बिना कहानी में रोमांच पैदा करना मुश्किल हो जाता है। आपको बताते चलें की बॉलीवुड में कुछ ऐसे विलेन हैं जिनके किरदार को लोगों ने बहुत प्रसंसा की है। तो चलिए जानते हैं इन विलेन्स के बारे में।

डायन
मूवी एक थी डायन में कोंकणा सेन ने डायन का रोल निभाया था। उनके इस मूवी को देख लोग इतने ज्यादा अचंभित हो गए थे। क्योंकि लोगों को ये बात सबसे लास्ट में पता चलती है कि कोंकणा ही असली डायन हैं।

सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी
रणवीर सिंह की बात करें तो इन्होनें पद्मावत में सुल्तान अलाउद्दीन खिलजी का रोल बेहद अच्छा निभाया है। उनकी परफॉरमेंस की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। लोगों ने इनके भूमिका की खूब सरहाना की थी।

मुन्ना त्रिपाठी
मुन्ना त्रिपाठी इन्होनें मिर्जापुर में नेगेटिव रोल निभाया है। लेकिन वहीं इनके किरदार लोगों ने बहुत पसंद किया है। मुन्ना त्रिपाठी के रियल नेम दिव्येंदु शर्मा है। लोग इनको इनके रियल नेम से ज्यादा मुन्ना भइया के नाम से जानते हैं। जब जब मिर्ज़ापुर को देखते हैं तब-तब मुन्ना भइया की तारीफ लोग जरूर करते हैं।

सिमी
अँधाधुन ने नेगेटिव रोल तब्बू ने निभाया था। मूवी में उनका नाम सिमी था। सिमी ने हर प्रकार की कोशिश की थी उनकी सच्चाई कभी बाहार निकल कर सामने नहीं आनी चाहिए। तब्बू ने सिमी के किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाया है।

रामधीर सिंह
गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ने रामधीर सिंह सबका पसंदीदा भूमिका में से एक था। इसमें ये बताया गया है कि कैसे एक नेता सत्ता जमाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वहीं आपको बताते चलें कि रामधीर सिंह की भूमिका तिग्मांशु धुलिया ने निभाई है।

करण रस्तोगी
करण रस्तोगी मर्दानी में एक नेगेटिव करैक्टर है। करण रस्तोगी की भूमिका ताहिर राज भसीन ने बखूबी से निभाई है। करण जो कि ड्रग का कारोबार करता था। इस रोल के लिए ताहिर राज भसीन एकदम परफेक्ट साबित हुए हैं।

Published on:
15 Oct 2021 04:38 pm
Also Read
View All
शेखर सुमन के शो से दूर रहने की जब मंत्री को मिली चेतावनी, तत्कालीन प्रधानमंत्री ने काफिला रोककर की थी मुलाकात, जानें रोचक किस्से

जिस भाई पर हुआ धारदार हथियार से हमला, उनके साथ कैसा है पंकज त्रिपाठी का रिश्ता? क्यों रहते हैं गांव में अलग

Shekhar Suman: सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को कांग्रेस ज्वाइन करने के प्रस्ताव पर शेखर सुमन ने ली चुटकी, बोले- कहीं तुम्हारे 2-4 ना भाग जाएं

Amrish Puri: बॉलीवुड का वो विलेन, जिसकी एक्टिंग के सामने हीरो की चमक भी फीकी पड़ जाती थी

शाहिद कपूर भी निकले जासूस? ‘कॉकटेल 2’ के एक सीन में दिखा ‘धुरंधर’ जैसा संयोग, लोग बनाने लगे मीम्स