बॉलीवुड

बॉलीवुड की इन मशहूर अभिनेत्रियों ने सिजेरियन से नहीं, बल्कि नार्मल डिलीवरी से दिया बच्चे को जन्म

मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय(miss world aishwarya rai) ने 38 साल की उम्र में नोर्मल डिलवरी से आराध्या को जन्म दियाथा बेटी के जन्म के समय एक्ट्रेस ने सीजिरियन से नही बल्कि नार्मल डिलवरी से बच्चे को जन्म दिया।
4 min read
• •
Updated: 10 Aug 2021, 11:33 AM IST
These bollywood actress
These bollywood actress

नई दिल्ली। आज के समय में महिलांए डिलेवरी में होने वाले दर्द को सहन नही कर पाती है और नोर्मल डिलेवरी कराने के बजाए सी सेक्शन से मां बनना काफी पसंद करती है। फिर चाहे बात एक समान्य महिला की हो या फिर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की, लेकिन इनमें से कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जिन्होनें मां के दर्द को पूरी तरह से एहसास करने के लिए नार्मल डिलेवरी में होने वाले दर्द के साथ मां बनना काफी अच्छा समझा। उन्होंने सिजेरियन की बजाय नॉर्मल डिलीवरी से बच्चों को जन्म दिया।और आज फिर से लोगों के बीच एक सुंदर फिगर के साथ उभर रही है। जानें उन एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने नार्मल डिलीवरी से दिया बच्चे को जन्म...

1. ऐश्वर्या राय

दुनिया के सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने 38 साल की उम्र में साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के दौरान ऐश्वर्या ने पूरे दर्द को महसूस किया था क्योेकि उन्होंने डिलीवरी सी सेक्शन से नही बल्कि नार्मल डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया था। इससे पता चलता है कि वो मां का हर दर्द से सहनकर अपनी बेटी से जुड़ना चाहती थी।

2. रवीना टंडन

इस लिस्ट में दूसरा नाम एक्ट्रेस रवीना टंडन का आता है रवीना ने साल 12 जुलाई 2007 को नॉर्मल डिलिवरी से बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया था। उनके इस फैसले से भले ही सब हैान हो गए थे लेकिन उन्होनें मां बनने के लिए सारी तकलीफे सहन करके एक प्यारे से स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।

3. तारा शर्मा

तारा शर्मा एक ऐसी पहली एक्ट्रर्स हैं जिन्होंने अपनी डिलवरी को अपने सिरियल तक में दिखाया। उन्होंने अपने दोनों बेटों को नॉर्मल डिलवरी से ही जन्म दिया था।

4. अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना

एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना भले ही बॉलीवुड की दुनिया से काफी दूर रह हो लेकिन ज बी अपने फैंस के बीच सोशल मीडिया के जरिए बनी रहती हैं। वे अपने घर व परिवार का काफी ख्याल रखती है। ट्विंकल के दो बच्चे हैं बेटा आरव और बेटी नितारा। ट्विकंल ने 38 साल की उम्र में पहली बेटी नितारा को 25 सिंतबर 2012 को नॉर्मल डिलीवरी के ज़रिये जन्म दिया था। नितारा हूबहू मॉम ट्विंकल खन्ना की तरह दिखती हैं।

5. सुजैन खान

‘नॉर्मल डिलीवरी’ का ऑप्शन चुनने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में सुजैन खान का नाम भी शामिल हैं। एक्टर रितिक रोशन की पत्नि सुजेन खान ने मां बनने की तकलीफों को एक बार नही बल्कि दो बार सहन किया। दोनों बच्चों की डिलेवरी उन्होंने नैचुरल तरीके से कराई। डिलवरी के बाद सुजेन के चेहरे पर वही मुस्कान थी जो हर समय हुआ करती है।

6. मीरा

शाहीद कपूर की पत्नि मीरा ने काफी कम उम्र में बेटी मीशा को नॉर्मल डिलवरी से पैदा किया। मीरा का कहना है कि मीशा के आने से उनके परिवार में चारों तरफ खुशियों ही खुशियां है।

7. कल्कि कोचलीन

कल्कि कोचलीन इन दिनों बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से दूर रहकर परिवार के बीच खुशी की जिंदगी बिता रही हैं। कल्कि ने 7 फरवरी 2020 को ‘हॉट वॉटर’ डिलीवरी के ज़रिये बेटी को जन्म दिया था।अब उनकी बेटी एक साल की हो गई है। कल्कि और उनके बॉयफ्रेंड Guy Hershberg ने अभी तक शादी नहीं की है। इन्होने बेटी का नाम ‘सेफौ’ रखा है।

Published on: